विज्ञापन
This Article is From May 07, 2019

World Cup 2019: क्रिस गेल को वेस्‍टइंडीज टीम में मिली यह अहम जिम्‍मेदारी

World Cup 2019: क्रिस गेल को वेस्‍टइंडीज टीम में मिली यह अहम जिम्‍मेदारी
Chris Gayle ने वनडे इंटरनेशनल में अब तक 38.16 के औसत से 10151 रन बनाए हैं
  • टीम का उपकप्‍तान नियुक्‍त किया गया
  • जेसन होल्‍डर हैं इंडीज टीम के कप्‍तान
  • पहला मैच पाकिस्‍तान से खेलेगी वेस्‍टइंडीज
डबलिन:

विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) को इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले आगामी वर्ल्‍डकप (World Cup-2019) के लिए वेस्टइंडीज ( West Indies)का उपकप्तान बनाया गया है. बाएं हाथ के ओपनर गेल ने आखिरी बार जून 2010 में वनडे में वेस्टइंडीज की कप्तानी की थी. जेसन होल्डर वर्ल्‍डकप के लिए वेस्‍टइंडीज के कप्तान होंगे. 39 वर्षीय गेल (Chris Gayle) ने कहा, "किसी भी प्रारूप में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए एक सम्मान की बात है. यह वर्ल्‍डकप मेरे लिए विशेष है. एक सीनियर खिलाड़ी के रूप में कप्तान और टीम का समर्थन करना मेरी जिम्मेदारी है."

World Cup: सुनील गावस्‍कर ने इस टीम को माना खिताब का सबसे मजबूत दावेदार..

उन्होंने कहा, "यह शायद सबसे बड़ा वर्ल्‍डकप होगा, इसलिए काफी उम्मीदें होंगी. मुझे पता है कि हम वेस्टइंडीज के लोगों के लिए बहुत अच्छा करेंगे."एक अनुभवी खिलाड़ी गेल (Chris Gayle) ने अपने करियर में कुल 289 वनडे मैच खेले हैं. वनडे इंटरनेशनल में उन्‍होंने अब तक 38.16 के बेहतरीन औसत से 10151 रन बनाए हैं, इसमें 25 शतक और 51 अर्धशतक शामिल हैं. गेल इस समय बल्‍लेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में उन्‍होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया, इससे पहले इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्‍होंने रनों का अंबार लगाया. हालांकि, वह आयरलैंड में जारी त्रिकोणीय सीरीज में इंडीज टीम का हिस्सा नहीं हैं. वर्ल्‍डकप में वेस्टइंडीज का पहला मैच 31 मई को पाकिस्तान के खिलाफ होगा.

Hardik Pandya के खिलाफ यूजर ने की नस्‍ली टिप्‍पणी तो लोगों ने दिया करारा जवाब..

गेल (Chris Gayle) घोषणा कर चुके हैं कि वर्ल्‍डकप (World Cup-2019) के बाद वे वनडे इंटरनेशनल को अलविदा कह देंगे. हालांकि बीच में मीडिया में इस तरह की खबरें भी आई थीं कि बैटिंग के शानदार फॉर्म के चलते वे संन्‍यास के अपने फैसले पर विचार रहे हैं. (इनपुट: एजेंसी)

वीडियो: गावस्‍कर बोले, निडर बॉलर हैं चहल और कुलदीप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ICC Cricket World Cup 2019, Christopher Henry Gayle, West Indies, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com