- न्यूजीलैंड में खराब परफॉर्मेंस करने के बाद कोहली ने किया ट्वीट
- विराट कोहली का साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में रहा है बेहतर परफॉर्मेंस
- साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है
न्यूजीलैंड में वनडे और टेस्ट सीरीज में हारने के बाद भारतीय टीम (Indian Cricket Team) अपने घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक ट्वीट कर खुद को मोटिवेट करने की कोशिश की है. कोहली ने अपने ट्वीट में लिखा है 'केवल परिवर्तन ही स्थिर है'. गौरतलब है कि कोहली का न्यूजीलैंड दौरे पर खासकर टेस्ट सीरीज में बेहद ही खराब परफॉर्मंस रहा. न्यूजीलैंड में कोहली वनडे में 75 रन, टी-20 में 105 रन और टेस्ट में सिर्फ 38 रन ही बना सके थे. ऐसे में अब कोहली निश्चित ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद लगा रहे होंगे. (Virat Kohli) विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 27 मैच की 25 पारियों में 64.35 की औसत के साथ 1287 रन बनाए हैं जिसमें 4 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं.
Change is the only constant pic.twitter.com/ru47WRhB5F
— Virat Kohli (@imVkohli) March 5, 2020
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच 12 मार्च को धर्मशाल तो वहीं दूसरा वनडे मैच 15 मार्च को लखनऊ में खेला जाएगा. सीरीज का तीसरा वनडे मैच 18 मार्च को कोलकाता में खेला जाना है. आपको बता दें कि न्यूजीलैंड में विराट कोहली के खराब फॉर्म को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने कहा है कि उनके रिफ्लैक्सेस और हाथ-आंख के बीच का संयोजन शायद कम हो रहा है और उनको अब ज्यादा अभ्यास करने की जरूरत है. यही कारण है कि विराट न्यूजीलैंड में स्ट्रगल करते हुए नजर आ रहे थे.
IPL 2020: एमएस धोनी ने लगातार पांच छक्के ठोककर विपक्षी टीमों को दे डाली वॉर्निंग, देखें VIDEO
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद आईपीएल का आगाज हो जाएगा. विराट कोहली आरसीबी टीम के कप्तान हैं. इस बार विराट एंड कंपनी आईपीएल में किस तरह का परफॉर्म करेगी ये देखना काफी दिलचस्प होगा. आईपीएल 2020 की शुरूआत 29 मार्च से होने वाली है.
महिला T20 वर्ल्डकप का सेमीफाइनल रद्द, फाइनल में पहुंचा भारत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं