बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़कर मैच जिताने वाले टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) ने स्टार पेसर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की तारीफ करते हुए कहा है, "वह जब भी आईसीसी टूर्नामेंट में आते हैं, तो पांच से कम विकेट नहीं लेते. यह हमेशा ही 4,5, 4, 5 रहता है. कभी-कभी ऐसा होता है कि आप जान ही नहीं पाते कि कब शमी ने पांच विकेट हासिल कर लिए. गिल ने BCCI.TV पर पोस्ट किए वीडियो में कहा, "मेहदी हसन सिराज ने हमारे खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया. जब हम बांग्लादेश में सीरीज खेल रहे थे, उन्होंने हमारे खिलाफ अच्छा प्रदर्श किया, लेकिन जिस तरह लाइन और लैंग्थ से शमी ने गेंदबाजी की, उन्होंने नए बल्ले से दबाव बिल्कुल भी नहीं जाने दिया."
गिल ने कहा, "इसका मतलब यह था कि मुझे रन बनाने थे और फिर शमी भाई उस लाइन और जगह पर गेंदबाजी करते रहे. कैच बहुत ही शानदार था और यह बहुत ही तेजी से मेरी तरफ आया. चोट के बाद वापसी करना आसान नहीं होगा. उन्होंने इस पर शानदार काम किया. शमी एक लीजेंड खिलाड़ी हैं."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शतक पर गिल ने कहा, "यह आईसीसी टूर्नामेंटों में मेरा पहला शतक है. मैं दो-तीन पर इससे चूक चुका हूं. एक बार जब मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था, तो 90 के निजी योग पर आउट हो गया. ऐसे में यह शतकीय पारी मेरे लिए बहुत ही संतोषजनक रही. खासकर लक्ष्य का पीछा करने के दौरान. मैं मैच खत्म करने के लिए खुद का समर्थन कर रहा था. और यही सब करने का प्रयास किया. वहीं, शमी ने कहा, "अंतर इतना भर है कि मैंने चोट से वापसी की है. मैं और कुछ नहीं देख सकता. मुझे मिली लय की टाइमिंग अच्छी थी. मैं अभी भी बहुत ही अच्छा कर रहा हूं. मैं यहां 14 महीने के अभ्यास के बाद आया हूं और मुझे परिणाम मिला हैं. मैं बहुत ही खुश हूं और प्रक्रिया का लुत्फ उठा रहा हूं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं