- सुनील गावस्कर अपना 72वां जन्मदिवस मना रहे हैं
- गावस्कर टेस्ट में सबसे पहले 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज
- डेब्यू टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉ़र्ड
Sunil Gavaskar Birthday: दुनिया के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का आज बर्थडे है. गावस्कर आज यानि 10 जुलाई को 72 साल के हो गए हैं. टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 10 हजार रन बनाने वाले गावस्कर ने अपने करियर में कई ऐसी बेमिसाल पारियां खेली जिसने भारत को टेस्ट में अपना बर्चस्व कायम करने में मदद की. लिटिल मास्टर के नाम से विख्यात गावस्कर अपने पहले ही टेस्ट सीरीज के दौरान 774 रन बनाकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे थे. 1971 में गावस्कर ने अपना टेस्ट डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलकर की थी. 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में गावस्कर ने 774 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 3 अर्धशतक जमाए. डेब्यू टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड गावस्कर के नाम है जो आजतक नहीं टूटा है.
सूर्यकुमार यादव ने चुनी ऑल टाइम IPL XI, हैरान करते हुए धोनी को नहीं बल्कि इसे चुना विकेटकीपर
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सुनील गावस्कर बिना हेलमेट के क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरते थे. उन्होंने एक से बढ़कर एक तेज गेंदबाजों के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की. खासकर वेस्टइंडीज गेंदबाजों के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी किसी करिश्मे से कम नहीं रही है. गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 टेस्ट खेले हैं और इस दौरान 13 शतक जमाने में सफलता हासिल की है. सुनील गावस्कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज हैं.
अनोखा विश्व रिकॉ़र्ड (Sunil Gavaskar Birthday WORLD RECORD)
सुनील गावस्कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम टेस्ट मैच की चारों पारियों में दोहरा शतक जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है. बता दें कि दिग्गज लिटिल मास्टर ने अपने टेस्ट करियर में 4 दोहरे शतक लगाए हैं और ये चारों दोहरे शतक पहली पारी, दूसरी पारी, तीसरी पारी और चौथी पारी में बल्लेबाजी करने के क्रम में आए हैं. साल 1978 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई टेस्ट मैच की पहली पारी में गावस्कर ने 205 रन बनाए थे. इसके बाद चेन्नई टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 1983 में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 236 रनों की पारी खेली थी.
वहीं, 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही पोर्ट ऑफ स्पेन में तीसरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करते हुए 220 रन की पारी खेली थी. 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच के दौरान गावस्कर ने चौथी पारी में बल्लेबाजी की और दोहरा शतक जड़ने में सफल रहे थे. इस तरह से उन्होंने टेस्ट मैच की चारों पारियों में दोहरा शतक लगाया था.
गावस्कर 2 वेन्यू पर लगातार 4 शतक बनाने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं- वानखेड़े स्टेडियम और पोर्ट ऑफ स्पेन पर उन्होंने यह कारनामा किया है.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम में दिखीं 'सुपरवुमेन', बाउंड्री पर ऐसा 'अनोखा' कैच लेकर किया हैरान- Video
जन्म के बाद अदला-बदली हो गई थी, मछुआरा बनने से ऐसे बचाया था चाचा ने
जब सुनील गावस्कर का जन्म हुआ तो उनके चाचा नारायण मसुरेकर ने बच्चे के बाएं कान पर एक छोटा सा छेद देखा था. अगले दिन उसके चाचा ने वहीं पालने में किसी और बच्चे को देखा - जिसके बायें कान पर कोई छेद नहीं था, जिसके बाद उनके चाचा ने ये बात सभी को बताई. अस्पताल में फिर सभी ने उस बच्चे को खोजना शुरू किया. बाद में उनके चाचा ने युवा गावस्कर को एक मछुआरे के पास सोते हुए पाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं