विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2023

"भाई यहां पिच कहां है", WTC Final से पहले हरे-भरे मैदान की तस्वीर देख चिंतित हुए भारतीय फैंस

WTC Final के लिए रविवार को सोशल मीडिया पर आयीं द ओवल मैदान की तस्वीरों ने भारतीय फैंस के बीच चिंता पैदा कर दी है

"भाई यहां पिच कहां है", WTC Final से पहले हरे-भरे मैदान की तस्वीर देख चिंतित हुए भारतीय फैंस
टीम इंडिया ने WTC Final की तैयारी के लिए रविवार को जमकर पसीना बहाया
  • WTC Final 7 जून से
  • टीमें बहा रहीं जमकर पसीना
  • फैंस हुए मैदान को देखकर चिंतित
नई दिल्ली:

बुधवार से खेले जाने वाले WTC Final के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही पिछले कुछ दिन से मैदान पर जमकर पसीना बहा रही हैं. मैच को लेकर उत्साह सोशल मीडिया पर साफ देखा और महसूस किया जा सकता है. रविवार को भी भारतीय रणबांकुरों ने इंग्लैंड के द ओवल मैदान पर जमकर अभ्यास भी किया. और जैसे ही नेट सेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आयीं, तो फैंस की प्रतिक्रिया भी तुरंत शुरू हो गयी. लेकिन इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा चौंकाने का काम किया मैदान की तस्वीरों ने.

पहली ही नजर में ओवर का मैदान पूरी तरह हरा-भरा दिख रहा है. और इतनी हरियाली भारतीय प्रशंसकों को मेगा मुकाबले से पहले चिंतित भी कर रही है. भारतीय प्रशंसकों की चिंता अब पिच को लेकर हो चली है, जो उनके हिसाब से मैदान पर दिख ही नहीं रही है!  यह चिंता उनके कमेंटों में साफ झलक रही है. आप देखिए कि प्रशंसकों ने कैसे-कैसे कमेंट किए हैं.

एकदम फ्रेश

क्या फुटबॉल स्टेडियम में खेलने जा रहे हैं?

सबकुछ हरा-भरा दिख रहा है भाई

यह फैन पिच को लेकर बहुत ही ज्यादा चिंतित है

यह फैन भी पिच को लेकर डरा दिख रहा है

--- ये भी पढ़ें ---

* आखिरी बॉल पर CSK की जीत देख होश खो बैठा फैन, दरवाज़ा तोड़ जश्न हुआ वायरल, Video
* WTC Final 2023: भारत में कितने बजे से देख पाएंगे IND -AUS के बीच का फाइनल, पूरी टीम, लाइव टेलीकास्ट और कौन होगा अंपायर, जानें सबकुछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, India, Australia, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com