विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2020

इन तारीखों में आईपीएल का आयोजन कराना चाहता है बीसीसीआई, लेकिन ब्रॉडकास्टर खुश नहीं

मगर कोरोनावायरस महामारी की मार ऐसी पड़ी कि टूर्नामेंट (#IPL2020) को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया. अब जबकि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (#T20WorldCup) स्थगित होता दिखाई पड़ रहा है, तो बीसीसीआई का आईपीएल के आयोजन की इच्छा में और जान आ गई है.

इन तारीखों में आईपीएल का आयोजन कराना चाहता है बीसीसीआई, लेकिन ब्रॉडकास्टर खुश नहीं
आईपीएल की प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारियों ने गति पकड़ ली है और सूत्रों की मानें, तो बीसीसीआई ने नमूनारूपी शेड्यूल (#IPL2020Schedule) तैयार कर लिया है. इसके अनुसार बोर्ड 26 सितंबर से 8 नवंबर के बीच आईपीएल-13 का आयोजन कराना चाहता है. वहीं, यह भी करीब-करीब पक्का हो चला है कि इस साल आईपीएल (#IPL2020) का आयोजन यूएई में होगा. ध्यान दिला दें कि इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन इस साल मूल कार्यक्रम के अनुसार 29 मार्च से होना था. इसके तहत उद्घाटक मुकाबला मुंबई और चेन्नई के बीच खेला जाना था. 

मगर कोरोनावायरस महामारी की मार ऐसी पड़ी कि टूर्नामेंट को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया. अब जबकि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप स्थगित होता दिखाई पड़ रहा है, तो बीसीसीआई का आईपीएल के आयोजन की इच्छा में और जान आ गई है.

सूत्र के अनुसार शुक्रवार को अनौपचारिक रूप से बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की बैठक में आईपीएल को लेकर विचार-विमर्श हुआ. और अगर इसी विमर्श पर अंतिम मुहर लगी, तो बोर्ड को 44 दिन के भीतर 60 मैचों का आयोजन करना होगा. हालांकि, ब्रॉडकास्टर शेड्यूल को लेकर खुश नहीं है. वहीं फ्रेंचाइजी भी इस शेड्यूल को एक हफ्ते आगे बढ़ाना चाहते हैं कि दिवाली के माहौल को अच्छी तरह से भुना सकें. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Premier League 2020, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com