Mic On Hai: धीरेंद्र शास्त्री के भगवान के बयान पर बवाल! | Bageshwar Dham | Akhilesh Yadav बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दी गई विवादास्पद टिप्पणियों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का हमला और तीखा हो गया है। अखिलेश यादव ने तीखे लहजे में सवाल उठाते हुए कहा कि "सनातन धर्म को मानने वाले और खुद को बड़ा सनातनी बताने वाले अब चुप क्यों हैं? जो बाबा भगवानों को बांट रहा है और हमारे आराध्यों के खिलाफ विवादित बयान दे रहा है, उस पर सरकार का बुलडोजर क्यों नहीं चलता?" अखिलेश ने आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण प्राप्त ऐसे लोग सनातन समाज की एकता को खंडित करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ऐसे बयानों का संज्ञान लेकर धीरेंद्र शास्त्री के सभी आगामी कथा कार्यक्रमों को तुरंत रद्द किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। #AkhileshYadav #DhirendraShastri #BulldozerAction #BageshwarDham #UPPolitics $MetaTags$1#TV Clips2#Mic ON Hai3#Sucherita Kukreti4#Rahul Kumar$MetaTags$