विज्ञापन

IPL से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठक स्थगित, BCCI ने किया शेड्यूल में बदलाव

एशियन गेम्स पदक विजेताओं के सम्मान समारोह के चलते BCCI ने IPL से जुड़ी अहम स्टेकहोल्डर्स मीटिंग को स्थगित कर दिया है

IPL से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठक स्थगित, BCCI ने किया शेड्यूल में बदलाव
IPL से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठक स्थगित

भारतीय क्रिकेट बोर्ड और इंडियन प्रीमियर लीग से जुड़े हितधारकों के बीच बृहस्पतिवार को मुंबई में होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है. बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी. आईपीएल के अगले साल अपने ऐतिहासिक 20वें सत्र में प्रवेश करने की तैयारियों के बीच बीसीसीआई ने 15 अक्टूबर को मुंबई में संयुक्त हितधारक बैठक बुलाई थी. बैठक इसलिए टाली गई है, क्योंकि 15 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नयी दिल्ली में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष और महिला टीमों को सम्मानित करेंगे. इस समारोह में बीसीसीआई के अधिकारियों को भी शामिल होना है.

देवजीत सैकिया ने बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा,"15 अक्टूबर 2026 को मुंबई में आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ), आईपीएल की मेजबानी करने वाले राज्य संघों और प्रसारकों के साथ होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है." 

उन्होंने कहा,"प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 अक्टूबर को नयी दिल्ली में हाल ही में संपन्न 20वें एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय पुरुष और महिला टीमों को सम्मानित करने वाले हैं. ऐसे में बीसीसीआई के अधिकारियों को इस समारोह में उपस्थित रहना होगा."

सैकिया के अनुसार, बोर्ड को विभिन्न हितधारकों की ओर से भी बैठक स्थगित करने के अनुरोध मिले थे. उन्होंने कहा,"इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए और अधिक से अधिक हितधारकों की व्यक्तिगत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है."

बीसीसीआई सचिव ने बताया कि बैठक की नयी तारीख और स्थान की जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी. फिलहाल ऐसा लग रहा है कि मीटिंग को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है. संबंधित पक्षों को कोई नई तारीख नहीं बताई गई है. 

नई दिल्ली में सम्मान समारोह के कार्यक्रम में अचानक जुड़ने की वजह से, भारतीय खिलाड़ियों को अपने यात्रा कार्यक्रम में बदलाव करना होगा. बुधवार (14 अक्टूबर) को चौथे T20I के बाद हैदराबाद से सीधे बेंगलुरु जाने के बजाय, भारतीय खिलाड़ी गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी जाएंगे और उसके बाद वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ 17 अक्टूबर को होने वाले पांचवें और आख़िरी T20I के लिए बेंगलुरु जाएंगे.

यह भी पढ़ें: हॉकी की नेशनल टीम तक कैसे पहुंचते हैं खिलाड़ी? कैसे होता है सेलेक्शन

यह भी पढ़ें: NDTV Exclusive: रोहित पर नहीं हुई बात, मुंबई के पास सूर्या-तिलक समेत कई विकल्प, हार्दिक पर फैसला बाकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Board Of Control For Cricket In India, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com