विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के प्लेइंग-11 में शामिल न करने पर गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर को बड़ा संदेश, पूर्व कोच बोले- मौका गंवाया तो पछताएंगे...

वैभव सूर्यवंशी के प्लेइंग 11 में शामिल करने को लेकर पूर्व सहायकत कोच अभिषेक नायर ने गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर को बड़ी सलाह दी है, बता दें कि टी-20 सीरीज में भारतीय टीम इस समय 2-1 से आगे है.

वैभव सूर्यवंशी के प्लेइंग-11 में शामिल न करने पर गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर को बड़ा संदेश, पूर्व कोच बोले- मौका गंवाया तो पछताएंगे...
गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर को आखिरी सलाह

भारतीय प्लेइंग 11 का हिस्सा वैभव सूर्यवंशी नहीं बन पा रहे हैं. कोच गंभीर ने साफ किया है कि अनुभवी खिलाड़ी के होने से वैभव को अपनी पारी का इंतजार करना होगा. लेकिन पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने कोच गंभीर और कप्तान अय्यर को वैभव सूर्यवंशी को लेकर खास सलाह दी है और कहा है कि इस युवा बैटर को भारतीय इलेवन का हिस्सा जरूर होना चाहिए. चौथे टी-20 मैच को देखते हुए नायर ने कहा कि "भारत को जल्द से जल्द सीरीज जीतने पर ध्यान देना चाहिए, ऐसा करने से टीम मैनेजमेंट को आखिरी मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका देने की आजादी मिल जाएगी."  इस युवा ओपनर को अभी तक सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है, टीम मैनेजमेंट ने  भारतीय टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर ही भरोसा जताया है.  स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए नायर ने कहा, "मैं चाहूंगा कि भारत 3-1 की बढ़त बना ले और आखिरी मैच में वैभव सूर्यवंशी खेले. तो इसे आसान रखें... 3-1 की बढ़त बनाएं, सीरीज जीतें और वैभव को आखिरी मैच खेलने दें."

इसके अलावा नायर ने अभिषेक के मजबूत जज्बें की भी तारीफ भी की है और वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज के साथ उनके मुकाबले को सीरीज का एक अहम हिस्सा बताया. चेज ने शुरुआती दो मैचों में भारतीय ओपनर को आउट किया था, लेकिन अभिषेक ने तीसरे मैच में शानदार पलटवार करते हुए धमाकेदार पारी खेली.

नयार ने कहा, "खुद को समय देने का मतलब है कि आप यह तय कर रहे हैं कि आप उन्हें कैसे हराएंगे. हर गेंद पर आप बॉलर की रणनीति को भी समझते हैं. जब अभिषेक ने 6 गेंदें खेल लीं, तो बॉलर के तौर पर रोस्टन चेज ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया. अभिषेक की एक पहचान है और चेज उसी पहचान के हिसाब से बॉलिंग कर रहे थे. इसलिए जब आप वो 6 गेंदें खेल लेते हैं, तो वे आपका पीछा करने लगते हैं."

उन्होंने आगे कहा, "यह एक मुकाबले के अंदर दूसरा मुकाबला है. आपने किसी को दो बार आउट किया है, लेकिन जब अभिषेक ने 5-6 गेंदें खेल लीं, तो बॉलर यह अंदाजा लगाने लगता है कि अभिषेक आगे क्या करने वाले हैं, क्योंकि आपने उन्हें अपनी सभी ऑफ-स्पिन गेंदें दिखा दी होती हैं. यही बात अभिषेक शर्मा को खास बनाती है. वह पहली गेंद से ही आक्रामक हो सकते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर वह समय भी ले सकते हैं और आपको दबाव में डाल सकते हैं" बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच बुधवार को यावी 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें | सगाई टूटने के कुछ हफ्तों बाद फिर साथ आए पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल, बोले- करीबी लोगों की राय ने हमें गुमराह किया

यह भी पढ़ें | वर्ल्ड कप 2027 के लिए गंभीर के लिए कैफ की चेतावनी, बोले- कोहली-रोहित नहीं, इसके बिना चैंपियन बनना मुश्किल

यह भी पढ़ें | आदित्य नंबर-1, अर्शदीप टॉप-3 में, नेशनल ओपन एथलेटिक्स में सबसे लंबा भाला फेंकने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India, West Indies, India Vs West Indies 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com