विज्ञापन

BCCI Awards: शुभमन गिल को धमाकेदार प्रदर्शन का इनाम, राहुल द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- रिपोर्ट

Shubman Gill Cricketer of the Year: पिछले साल इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के दौरान धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को बीसीसीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया जाएगा.

BCCI Awards: शुभमन गिल को धमाकेदार प्रदर्शन का इनाम, राहुल द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- रिपोर्ट
BCCI Awards, Shubman Gill Cricketer of the Year

BCCI Awards, Shubman Gill Cricketer of the Year: भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को पिछले साल टेस्ट और वनडे में धमाकेदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में रनों का अंबार लगाकर रिकॉर्ड की झड़ी लगाने वाले शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिलेगा. जबकि भारत के बिग फोर का हिस्सा और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा.BCCI Awards: Shubman Gill Cricketer of the Year Rahul Dravid to receive Lifetime Achievement award

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पूर्व कप्तान से कोच बने राहुल द्रविड़ को 15 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने वाले बीसीसीआई के वार्षिक नमन पुरस्कारों में कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. द्रविड़ के साथ, शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिलेगा, जबकि मुंबई के आयुष म्हात्रे को उनके प्रदर्शन के लिए घरेलू सीमित ओवरों के क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. बीसीसीआई पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज को भी लाइफटाइम अवॉर्ड देने पर भी विचार कर रहा है. जबकि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट एसोसिएशन के रूप में सम्मानित किया जाएगा.

द्रविड़ सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण के साथ भारत के प्रसिद्ध 'बिग फोर' बल्लेबाजी का हिस्सा थे. द्रविड़ को अपनी पीढ़ी के सबसे बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाजों में से एक और सर्वकालिक महानतम बल्लेबाजों में से एक माना जाता है. लंबे समय तक पारी को संभालने की उनकी क्षमता के कारण उन्हें 'द वॉल' उपनाम मिला. द्रविड़ ने वनडे में 10 हजार से अधिक रन बनाए, लेकिन यह टेस्ट क्रिकेट रहा, जिसमें उनके प्रदर्शन के दम पर भारत ने घर के बाहर अपना दबदबा कायम करना शुरू किया.

2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, द्रविड़ कुछ दिन कमेंट्री करते नजर आए. इसके बाद उन्होंने कोचिंग का जिम्मा संभाला. उनके कोच रहते भारतीय टीम 2018 में अंडर-19 चैंपियन बनी. इस दौरान, उन्होंने इंडिया ए टीम के साथ भी मिलकर काम किया. द्रविड़ को बाद में 2021 में रवि शास्त्री की जगह सीनियर भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया. उनके कार्यकाल में, भारत घरेलू सरजमीं पर 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल तक पहुंचा जबकि 2024 में टी20 वर्ल्ड चैंपियन बना. 

शुभमन गिल के लिए 2025 साल सर्वश्रेष्ठ रहा था. वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इंग्लैंड में 5 मैचों की सीरीज के दौरान उन्होंने 754 रन बनाए. 2025 में गिल के बल्ले से 1764 रन आए, जिसमें 7 शतक भी शामिल थे.जबकि आईपीएल 2025 में उन्होंने 650 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें:

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com