विज्ञापन
20 days ago

LPG Crisis India LIVE: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच देश के कई हिस्सों में एलपीजी (LPG) की किल्लत के दावे सामने आ रहे हैं. एक ओर जहां आम जनता गैस सिलेंडरों के लिए लंबी कतारों में खड़ी है, वहीं सरकार और प्रशासन का कहना है कि ऐसी अफवाह पर ध्यान न दिया जाए. कई शहरों में आपूर्ति बाधित होने के कारण होटलों के अस्थाई तौर पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है. नैनीताल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उनके अनुसार, आगामी पर्यटन सीजन से ठीक पहले कमर्शियल एलपीजी की कमी होटल और रेस्टोरेंट संचालन को प्रभावित कर सकती है. पर्यटकों के साथ-साथ कर्मचारियों के भोजन की व्यवस्था भी पूरी तरह कमर्शियल गैस पर निर्भर है.

Here are the LIVE Updates of India's LPG Crisis, Commercial Gas Shortage

यूपी से महाराष्ट्र तक घरेलू सिलेंडर के लिए जद्दोजहद

यूपी, बिहार और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए घंटों लाइनों में लगे हैं. इस दौरान गैस एजेंसियों और गोदाम मालिकों के साथ उपभोक्ताओं की बहस भी देखने को मिल रही है. लोगों को इस बात की आशंका है कि अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण भविष्य में आपूर्ति पूरी तरह ठप हो सकती है.

दरअसल, मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष की वजह से होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के रास्ते होने वाली तेल और गैस की आपूर्ति पर संकट के कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं, तमाम आशंकाओं के बीच केंद्र और राज्य सरकारों ने स्पष्ट किया है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. दिल्ली सरकार ने अपने बयान में कहा, "राष्ट्रीय राजधानी में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल और पीएनजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है.  किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और घबराने की आवश्यकता नहीं है. जनता से अपील की गई है कि वे अनावश्यक भंडारण न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें.

ये भी पढ़ें: LPG Price Today: गैस संकट के बीच दिल्ली से लेकर मुंबई तक आज क्या हैं LPG सिलेंडर के दाम? फटाफट करें चेक

LPG Shortage LIVE: नोएडा में एलपीजी सप्लाई पर असर, स्कूल ने लंच बंद होने की जताई आशंका

नोएडा में एलपीजी गैस की संभावित कमी और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों का असर अब स्कूलों पर भी दिखाई देने लगा है.'द श्री राम स्कूल' ने अभिभावकों को एक आधिकारिक ई-मेल भेजकर जानकारी दी है कि गैस की उपलब्धता न होने के कारण स्कूल प्रशासन आने वाले दिनों में बच्चों को लंच और स्नैक्स उपलब्ध कराने में असमर्थ हो सकता है. स्कूल की ओर से भेजे गए मेल में बताया गया है कि जिस वेंडर के माध्यम से स्कूल में बच्चों के लिए भोजन और स्नैक्स तैयार कराए जाते हैं, उसके पास फिलहाल केवल दो दिन का ही एलपीजी स्टॉक बचा हुआ है. यदि समय पर गैस की आपूर्ति नहीं हो पाती है तो स्कूल प्रबंधन 16 मार्च से छात्रों को लंच और स्नैक्स उपलब्ध नहीं करा पाएगा.

मध्यप्रदेश में घरेलू एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं: मुख्यमंत्री मोहन यादव

पश्चिम एशिया में संघर्ष कारण गैस आपूर्ति को लेकर उठी चिंताओं के बीच कही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और इसकी निर्बाध आपूर्ति जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया की मौजूदा परिस्थितियों के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य पूरी तरह सजग हैं तथा नागरिकों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है. नागरिकों को रसोई गैस संबंधी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. प्रदेश में घरेलू एलपीजी के साथ-साथ पीएनजी और सीएनजी की भी कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है.

LPG Shortage LIVE: अजमेर में होटलों में कोयले से बन रहा खाना

कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच अजमेर के होटल और रेस्तरां पारंपरिक ईंधन अपनाने को मजबूर हो गए हैं. शहर के कई छोटे-बड़े होटलों ने खाना पकाने के लिए कोयला और लकड़ी जैसे विकल्पों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है, जिससे इनकी मांग में तेजी आई है. कोयला व्यापारी अयूब ने कहा, ‘पहले होटल और सड़क किनारे ढाबे सीमित मात्रा में कोयला इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब कई व्यवसाय बड़ी मात्रा में इसकी खरीदारी कर रहे हैं.’ उन्होंने बताया कि लकड़ी की दैनिक खपत लगभग 100 किलोग्राम से बढ़कर 200-250 किलोग्राम तक पहुंच गई है तथा आने वाले दिनों में इसकी मांग और बढ़ने की संभावना है.

Delhi LPG Shortage LIVE: एलपीजी की कमी से दिल्ली के कई रेस्टोरेंट के किचन रुके

LPG की कमी के कारण पिछले दो दिनों से दिल्ली के कई छोटे-बड़े रेस्टोरेंट के किचन का काम रुक गया है. बिजनेस मालिकों ने कहा है कि इस स्थिति से न केवल उनकी कमाई पर असर पड़ रहा है, बल्कि उन वर्कर में भी चिंता पैदा हो रही है जो अपनी रोजी-रोटी के लिए इन जगहों पर निर्भर हैं. जिन रेस्टोरेंट ने कुछ समय के लिए बंद होने की सूचना दी है, उनमें करोल बाग में बोहेम कैफ़े बार और पहाड़गंज में कश्मीर चूर चूर नान शामिल हैं, जबकि रेस्टोरेंट ऑपरेटरों के अनुसार, LPG सप्लाई की कमी के कारण तड़का रानी के कई आउटलेट ने भी काम बंद कर दिया है.

LPG Shortage LIVE:: बिहार में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए निगरानी के निर्देश

बिहार के विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने राज्य के सभी जिलों के अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण तथा अनधिकृत बिक्री पर पूरी सख्ती से रोक लगाई जाए. उन्होंने राज्य के सभी जिलों के अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की. सिंह ने कहा कि सरकार आम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सजग है और आवश्यकतानुसार सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. अपर मुख्य सचिव (गृह) अरविंद कुमार चौधरी ने सभी जिलों में विशेष निगरानी अभियान चलाते हुए गैस एजेंसियों, गोदामों तथा वितरण प्रणाली की नियमित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलती है तो संबंधित व्यक्तियों एवं एजेंसियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए.

LPG Shortage LIVE: दिल्ली में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल या पीएनजी की कोई कमी नहीं: दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल और पीएनजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी प्रकार के ईंधन की कोई कमी नहीं है. दिल्ली के निवासियों को सलाह दी गई है कि वे घबराहट में अतिरिक्त खरीदारी (पैनिक बाइंग) या जमाखोरी न करें और ईंधन आपूर्ति में व्यवधान से संबंधित किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें.

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने पुष्टि की है कि दिल्ली में घरेलू पीएनजी की आपूर्ति स्थिर है. प्राकृतिक गैस के आवंटन में घरेलू पीएनजी और परिवहन क्षेत्र (सीएनजी) के उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है. साथ ही, तेल विपणन कंपनियों ने भी यह सुनिश्चित किया है कि पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से कार्य कर रही है.

LPG Shortage LIVE: तमिलनाडु में पेट्रोल पंपों पर लगी कतारें

तमिलनाडु के कई शहरों में आज पेट्रोल पंपों के बाहर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. एलपीजी सिलेंडर के गहराते संकट के बीच लोगों ने घबराहट में वाहनों में भी ईंधन भरवाना शुरू कर दिया. एलपीजी की कमी के कारण राज्य के कई रेस्टोरेंट बंद होने या मैन्यू लिस्ट में भारी कटौती करने को मजबूर हो गए हैं. हालांकि तेल कंपनियों और राज्य सरकार के अधिकारियों ने बार-बार आश्वासन दिया है कि पेट्रोल या डीजल की कोई कमी नहीं है, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों में चिंता बढ़ गई है.

LPG Shortage LIVE: बंगाल में एलपीजी सप्लाई को मैनेज करने के लिए सरकार ने एसओपी जारी किया

पश्चिम बंगाल सरकार ने एक एसओपी की घोषणा की, ताकि खाड़ी संकट के बीच प्रदेश में एलपीजी की उपलब्धता के बारे में कोऑर्डिनेटेड मॉनिटरिंग, सप्लाई को स्थिर करने और लोगों की शिकायतों को तुरंत दूर करने में मदद मिल सके. राज्य के इन्फॉर्मेशन और कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट की तरफ से गुरुवार शाम को जारी एक बयान के मुताबिक, राज्य सेक्रेटेरिएट नबन्ना में एक स्टेट एलपीजी कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जो सेंट्रल कोऑर्डिनेशन और मॉनिटरिंग हब के तौर पर काम करेगा.

LPG Shortage LIVE: देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं, सरकार ने बताया

सरकार ने कहा है कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और कहीं भी गैस खत्म होने की स्थिति की सूचना नहीं मिली है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग एंड ऑयल रिफाइनिंग) सुजाता शर्मा ने गुरुवार को यह जानकारी दी. देश में एलपीजी की मौजूदा स्थिति पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में गैस सिलेंडर की बुकिंग बढ़ गई है, क्योंकि कुछ उपभोक्ता संभावित सप्लाई बाधा की आशंका से जल्दबाजी में बुकिंग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह बढ़ी हुई मांग असली कमी के कारण नहीं, बल्कि लोगों की घबराहट के कारण है.

Gujarat LPG Shortage LIVE: गुजरात में LPG की कमी नहीं, बुकिंग के बीच 25 दिन का गैप

गुजरात सरकार ने कहा है कि पब्लिक सेक्टर की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पश्चिम एशिया में तनाव के बीच पैनिक बाइंग और जमाखोरी को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर गुजरात में एक ही कंज्यूमर द्वारा दो घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग के बीच 25 दिन का गैप लागू किया है. अधिकारियों ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें गुजरात में LPG सिलेंडर का बिना रुकावट डिस्ट्रीब्यूशन पक्का करने के लिए लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं. अधिकारियों के अनुसार, राज्य में घरेलू इस्तेमाल के लिए LPG का काफ़ी स्टॉक अभी मौजूद है और मौजूदा सप्लाई के अच्छे ट्रांसपोर्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन को पक्का करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं.

LPG Shortage LIVE: एलपीजी संकट को लेकर TMC ने केंद्र सरकार को घेरा

तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को देश में LPG गैस की कीमत में अचानक बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार को घेरा. राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और पार्टी प्रवक्ता तन्मय घोष ने दावा किया कि केंद्र सरकार की प्लानिंग की कमी के कारण मौजूदा गैस संकट पैदा हुआ है. चंद्रिमा भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से गैस की सप्लाई में रुकावट आ सकती है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. उन्होंने दावा किया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल का दौरा किया था, तब भी केंद्र ने संभावित संकट से निपटने के लिए कोई पहले से इंतजाम नहीं किए थे.

बेंगलुरु में LPG गैस की कमी नहीं, प्रशासन ने बताया

बेंगलुरु अर्बन डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने साफ किया है कि जिले में घरेलू LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और लोगों से कहा है कि वे घबराएं नहीं और रसोई गैस जमा न करें. एक प्रेस रिलीज में अधिकारियों ने कहा कि घरेलू LPG सिलेंडर का काफी स्टॉक अभी मौजूद है और कस्टमर्स को उपलब्धता के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. अधिकारियों ने लोगों को यह भी चेतावनी दी है कि वे LPG की संभावित कमी के बारे में सोशल मीडिया पर फैल रही अफ़वाहों पर विश्वास न करें. अधिकारियों ने ज़ोर देकर कहा कि ऐसे दावे झूठे हैं और बेवजह घबराकर खरीदारी करने से बचना चाहिए।

Himachal LPG Shortage LIVE: शिमला में LPG की कमी से टूरिस्ट इंडस्ट्री को खतरा

शिमला में LPG की भारी कमी से शहर की टूरिज्म इंडस्ट्री को खतरा है, जिससे होटलों को शादियां और बड़े इवेंट कैंसिल करने पड़ रहे हैं. अगर गैस सप्लाई जल्द ही ठीक नहीं हुई, तो इसका असर हिमाचल प्रदेश की राजधानी में काम करने वालों की रोजी-रोटी और पूरी इकॉनमी को खतरे में डाल सकता है. शिमला होटल एंड टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मोहिंदर सेठ ने कहा कि कमर्शियल LPG बॉटलिंग रुकने की वजह से पहाड़ी शहर के होटलों को किचन का बेसिक काम भी मैनेज करने में मुश्किल हो रही है.

Himachal LPG Shortage LIVE: शिमला में LPG की कमी से टूरिस्ट इंडस्ट्री को खतरा

शिमला में LPG की भारी कमी से शहर की टूरिज्म इंडस्ट्री को खतरा है, जिससे होटलों को शादियां और बड़े इवेंट कैंसिल करने पड़ रहे हैं. अगर गैस सप्लाई जल्द ही ठीक नहीं हुई, तो इसका असर हिमाचल प्रदेश की राजधानी में काम करने वालों की रोजी-रोटी और पूरी इकॉनमी को खतरे में डाल सकता है. शिमला होटल एंड टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मोहिंदर सेठ ने कहा कि कमर्शियल LPG बॉटलिंग रुकने की वजह से पहाड़ी शहर के होटलों को किचन का बेसिक काम भी मैनेज करने में मुश्किल हो रही है.

Bihar LPG Shortage LIVE: बिहार में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें

बिहार के कई जिलों में आज भी गैस एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी लाइनें देखी गईं. प्रशासन का दावा है कि रसोई गैस की कोई कमी नहीं है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा था कि केंद्र और राज्य सरकार LPG सिलेंडर की सही सप्लाई पक्का करने और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाने के लिए काम कर रही हैं. बिहार के शिवहर जिले में लचका पुल के पास लोगों ने LPG सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन भी किया. PTI से बात करते हुए, शिवहर DM प्रतिभा रानी ने साफ किया कि जिले में LPG सिलेंडर की रेगुलर सप्लाई और बफ़र स्टॉक है.

Auraiya LPG Shortage LIVE: औरैया में एलपीजी गैस संकट पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, कई इलाकों में छापेमारी

यूपी के औरैया जनपद में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है. सीओ सिटी अशोक कुमार और नायब तहसीलदार के नेतृत्व में जैतापुर गांव में एक घर में बनाए गए अवैध गोदाम पर छापेमारी की गई, जहां से बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया.

दरअसल, प्रदेश सरकार की ओर से एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं. इसी क्रम में गुरुवार को औरैया कोतवाली क्षेत्र के जैतापुर गांव में गोपनीय सूचना के आधार पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. टीम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी सदर अशोक कुमार सिंह और नायब तहसीलदार कर रहे थे.

छापेमारी के दौरान घर के अंदर अवैध रूप से बनाए गए गोदाम में बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर रखे पाए गए. मौके से कई भरे हुए और खाली सिलेंडर बरामद किए गए, जिन्हें कथित तौर पर कालाबाजारी के लिए जमा किया गया था. इसके अलावा मौके से केमिकल से भरी कुछ बोतलों की भी बरामदगी की सूचना सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है.

New Delhi LPG Crisis LIVE: क्या पराठे वाली गली भी हो जाएगी बंद, गैस किल्लत पर क्या बोले दुकान मालिक

चांदनी चौक के मशहूर पराठे वाली गली में एनडीटीवी इंडिया की टीम इस बात की पड़ताल करने पहुंची. 150 साल से पुरानी दुकानों का कामकाज सिलिंडर पर निर्भर है. दुकानदारों का कहना है कि अफवाह है बस. ऐसी कोई दिक्कत नहीं है. हमारा काम सिलिंडर पर ही निर्भर है, जो हमें मिल जा रही हैं.

Moradabad LPG Crisis LIVE: मुरादाबाद में एलपीजी गैस की कमी, कलेक्टर अनुज सिंह क्या बोले?

मुरादाबाद में पिछले कुछ दिनों से घरेलू रसोई गैस की कमी को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही थीं. इन अफवाहों पर अब जिला प्रशासन ने साफ तौर पर विराम लगा दिया है. जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कहा है कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य तरीके से चल रही है. डीएम ने बताया कि गैस आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए जिले की सभी गैस एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई. बैठक में यह साफ किया गया कि सभी एजेंसियों के पास उपभोक्ताओं की मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त गैस सिलेंडर मौजूद हैं और सप्लाई लगातार जारी है.

प्रशासन ने कालाबाजारी और अनियमितता रोकने के लिए जिला स्तर पर विशेष टीमें भी बनाई हैं, जो गैस एजेंसियों और गोदामों की निगरानी कर रही हैं. साथ ही आपूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि सिलेंडर तय समय के भीतर ही उपभोक्ताओं तक पहुंचें.

LPG Crisis LIVE: प्रधानमंत्री की मंत्रियों को नसीहत, मौजूदा हालात पर लोगों से संपर्क बना कर रखें

मिडिल ईस्ट और एलपीजी क्राइसिस के बीच  पीएम मोदी ने कहा है कि जो लोग मौजूदा  स्थिति को घबराहट की स्थिति बनाने की कोशिश कर रहे हैं, उन पर कड़ी नज़र रखें. सोशल मीडिया पर विपक्ष के प्रचार का आक्रामक तरीके से जवाब देना चाहिए. यह ऐसी स्थिति है जो सिर्फ एक देश नहीं बल्कि पूरे विश्व को प्रभावित कर रही है. भारत की तैयारियां बहुत मजबूत हैं. भारत हमारे पड़ोसियों सहित कई अन्य देशों से बेहतर तैयार है.

Pune LPG Shortage LIVE: पुणे के मशहूर 'बादशाही होटल' पर लगा ताला

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एलपीजी की किल्लत से देश के कई हिस्सों में होटल और रेस्त्रा पर भी संकट है. इसी बीच, खबर आई है कि पुणे के मशहूर 'बादशाही होटल' पर ताला लगा दिया गया है. 

Jharkhand LPG Crisis LIVE: एलपीजी गैस के किल्लत को लेकर उठी अफवाह के बीच गढ़वा डीसी ने दी सख्त चेतावनी

पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल और डीजल लेने की भीड़, गैस गोदामों पर गैस लेने की इन दिनों भीड़ उमड़ पड़ी है. गढ़वा मे यह अफवाह जब से तेजी से फैली है तब से इन जगहों पर खूब भीड़ उमड़ रही है. कई पेट्रोल पम्प पर इस स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने जगह जगह छापेमारी भी की. जिसके बाद कई पेट्रोल पम्प मालिकों मे हड़कंप मच गया. इसे लेकर गढ़वा डीसी ने सख्त लहजे में कहा है कि मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते यह हालात बने हुए है. लेकिन इससे घबराने की बात नहीं है. देश में इन सभी चीजों का आठ हफ्ते का स्टॉक पड़ा हुआ है. ज्यादा पैनिक होने की जरुरत नहीं है. जो भी लोग पेट्रोल पम्प से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का स्टॉक करेंगे. हम ऐसे लोगों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करेंगे. ऐसे लोग आपदा में अवसर न तलाशें.

LPG Shortage LIVE: सरकारी स्कूलों में बच्चों मिड-डे मील पर संकट! लकड़ी के चूल्हे पर बनाने को मजबूर रसोइए

LPG गैस की किल्लत का असर अब सरकारी स्कूलों में बन रहे एम डी एम पर भी दिखने लगा है. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद का है. जहां  गैस नहीं मिलने से लकड़ी से चूल्हे पर मिड डे मील (एमडीएम) बनाने के लिए रसोसिया मजबूर है. लकड़ी से एमडीएम बनाने में रसोसियो को धुएं मे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि चार पांच दिनों से गैस नहीं है और बुक भी नहीं हो रहा है.

LPG Shortage LIVE: ऑनलाइन गैस बुकिंग में हो रही है ग्रेटर नोएडा में समस्या

मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बीच गैस की दिक्कत सामने आ रही है ग्रेटर नोएडा में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिख रहा है ग्रेटर नोएडा मैं जो लोग ऑनलाइन गैस बुकिंग कर रहे हैं. उनमें से इंडियन गैस बुकिंग का नंबर नहीं लग रहा है. जबकि एचपी गैस बुकिंग का कस्टमर केयर नंबर से सिलेंडर बुक हो रहे हैं.

ग्रेटर नोएडा के निवासी मनीष ने बताया कि उनके पास दो गैस कनेक्शन हैं एक एचपी गैस और दूसरा इंडियन गैस का कनेक्शन हैं. एचपी गैस के कनेक्शन से उनका सिलेंडर बुक हो गया है, लेकिन इंडियन गैस के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल नहीं लग पा रही है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

LPG Shortage LIVE: एलपीजी गैस की किल्लत पर गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन की बैठक, लोगों से की ये अपील!

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के असर के बीच नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एलपीजी सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है. कई गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. इसी स्थिति को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने गैस एजेंसी संचालकों और संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की.

सूरजपुर स्थित जिला कलेक्ट्रेट में हुई इस बैठक में डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में उपभोक्ताओं को घरेलू गैस की कमी नहीं होनी चाहिए. साथ ही गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए है.

बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रशासन की टीम बनाकर लगातार छापेमारी करेगी ताकि कहीं भी ब्लैक मार्केटिंग न हो सके. जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है.

LPG Shortage LIVE: एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से क्या बंद होगा ट्रेनों में खाना, IRCTC ने दिए निर्देश

LPG Crisis LIVE: एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच IRCTC ने अपने कैटरिंग यूनिट्स को कुछ निर्देश दिए. पश्चिम एशिया में चल रहे अंतरराष्ट्रीय संघर्ष के कारण कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. इसलिए रेलवे स्टेशनों के फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूम और जन आहार में खाना-पानी की सेवा बंद नहीं होनी चाहिए.

IRCTC के निर्देश

  • अगर LPG की कमी हो तो माइक्रोवेव और इंडक्शन जैसे दूसरे कुकिंग तरीकों का इस्तेमाल करें.
  • सामान्य खाने के साथ-साथ रेडी टू ईट फूड का पर्याप्त स्टॉक रखें, ताकि यात्रियों को खाना मिलता रहे.
  • अगर किसी यूनिट में एलपीजी से खाना बनाना बंद हो जाए, तो तुरंत पश्चिम जोन कंट्रोल को सूचना दें.
  • यह सभी निर्देश तुरंत लागू करने को कहा गया है.
  • इन निर्देशों का पालन करना जरूरी है ताकि यात्रियों की सेवा में कोई रुकावट न आए

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com