विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2022

Ban vs Ind: रोहित की टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्धता को लेकर जय शाह ने कही यह बात

Ban vs Ind: रोहित शर्मा को दूसरे वनडे में उंगली में चोट लगी, तो वह आखिरी वनडे से भी बाहर हो गए हैं, जबकि टेस्ट में उपलब्धता को लेकर भी सवाल हैं.

Ban vs Ind: रोहित की टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्धता को लेकर जय शाह ने कही यह बात
भारतीय नियमित कप्तान रोहित शर्मा
  • दूसरे वनडे में रोहित को लगी थी चोट
  • तीसरा वनडे नहीं खेलेंगे रोहित
  • टेस्ट में उपलब्धता को लेकर संशय
नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (B CCI) के सचिव जय शाह ने शुक्रवार को कहा कि चोटिल कप्तान रोहित शर्मा के बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में खेलने को लेकर फैसला बाद में लिया जाएगा. रोहित को सात दिसंबर को मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में स्लिप में क्षेत्ररक्षण के दौरान अंगूठे में चोट लगी थी.

SPECIAL STORIES:

Pak vs Eng, 2nd Test: पहले ही टेस्ट में अबरार अहमद का बड़ा धमाका, 145 साल में सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने

इस वजह से महान अब्दुल कादिर के बारे में कुछ भी नहीं जानते थे अबरार अहमद, मुश्ताक अहमद हंसते रहे

शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा,‘‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनकी जांच की है और ढाका में स्थानीय अस्पताल में उनका स्कैन कराया गया. वह विशेषज्ञ को दिखाने मुंबई रवाना हो गए हैं और आखिरी वनडे नहीं खेलेंगे. टेस्ट श्रृंखला में उनके खेलने को लेकर फैसला बाद में लिया जाएगा.'

बीसीसीआई ने चोटिल तेज गेंदबाज दीपक चाहर और कुलदीप सेन को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जाने के लिये कहा है. दोनों को चोट लगी है. शाह ने कहा,‘तेज गेंदबाज कुलदीप सेन ने पहले वनडे के बाद कमर में जकड़न की शिकायत की थी. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी है. वह सीरीज में आगे नहीं खेल सकेंगे. तेज गेंदबाज दीपक चाहर को दूसरे वनडे के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट लगी और वह भी श्रृंखला से बाहर हो गए हैं. दोनों अब एनसीए जाएंगे.'

ये भी पढ़े-

* Pak vs Eng: पाकिस्तान में इंग्लैंड टीम के होटल के बाहर गोलीबारी की खबर: रिपोर्ट

* IND vs BAN: चोटिल अंगूठे के साथ रोहित शर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबरों के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports Hindi

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Bangladesh Vs India 2022/23, Bangladesh Vs India 12/10/2022 Bain12102022218323, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com