Ind vs Ban Test: भारत ए के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन को बांग्लादेश के खिलाफ 14 दिसंबर से चटगांव में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिये चोटिल कप्तान रोहित शर्मा के कवर के तौर पर बुलाया जा सकता है. बायें हाथ के अंगूठे की हड्डी खिसकने के कारण रोहित टेस्ट श्रृंखला से बाहर रहेंगे. बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया ,‘‘ अभिमन्यु ईश्वरन ने ए टेस्ट श्रृंखला में लगातार दो शतक जमाये हैं. वह सिलहट में दूसरा ए टेस्ट पूरा होने के बाद चटगांव में दूसरे टेस्ट के लिये भारतीय टीम से जुड़ेंगे.'' ईश्वरन ने पहले ए टेस्ट में 141 रन बनाये और दूसरे में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर 144 रन बनाकर नाबाद थे.
भारतीय पारी की शुरूआत शुभमन गिल और कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ही करेंगे. समझा जाता है कि बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार या उमरान मलिक चोटिल मोहम्मद शमी की जगह ले सकते हैं. घुटने के आपरेशन के बाद एक भी मैच नहीं खेल सके हरफनमौला रविंद्र जडेजा सीधे टेस्ट खेलेंगे. अक्षर पटेल टीम में हैं और सौरभ कुमार को बैकअप के तौर पर ए टीम से बुलाया जा सकता है. सूर्यकुमार यादव इस सत्र में मुंबई के लिये रणजी खेलने की पुष्टि कर चुके हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़े-
* Ind vs Ban: रोहित शर्मा को लेकर गावस्कर ने कहा, अगर ऐसा करते तो जीत जाते मुकाबला
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबरों के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports Hindi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं