विज्ञापन

रोहित शर्मा-विराट कोहली से आगे बाबर आजम, T20I में सबसे अधिक चौके लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाज बाबर आजम हैं. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने क्रिकेट के सबसे छोट फॉर्मेट में 450 से अधिक चौके लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं.

रोहित शर्मा-विराट कोहली से आगे बाबर आजम, T20I में सबसे अधिक चौके लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाज बाबर आजम हैं.

भले ही पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लिए हो दो साल से अधिक समय हो गए हों, फिर भी दोनों ही दिग्गज अभी भी इस फॉर्मेट में कई रिकॉर्ड लिस्ट में जगह बनाए हुए हैं. टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट में चौके भी खूब लगाए हैं. रोहित ने जिस आसानी से पुल शॉर्ट लगाए, उतनी ही नजाकत के साथ उन्होंने कलाईयों का इस्तेमाल करके चौके भी लगाए हैं. हालांकि, रोहित 400 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं. इस फॉर्मेट में उनसे आगे चार खिलाड़ी हैं और दो ही 400 से अधिक चौके लगाने में सफल हुए हैं. 

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक चौके 

बाबर आजम: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 145 मैचों की 136 पारियों में 477 चौके लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 60 छक्के लगाए. बाबर ने 3590 गेंद खेली हैं. यानी बाबर हर 8वीं गेंद पर चौका लगाते हैं. बाबर अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने T20I में 450 से अधिक चौके लगाए हैं.

पॉल स्टर्लिंग: इस आइरिश बल्लेबाज का टी20 अंतरराष्ट्रीय में जलवा है. उनकी मौजूदी हर रिकॉर्ड लिस्ट में है. इस लिस्ट में वह दूसरे पायदान पर है. उन्होंने 163 मैचों में 449 चौके लगाए हैं. उनका बॉल पर फोर का रेश्यो 6.45 है, जो बाबर से भी बेहतर है. 

जोस बटलर: इंग्लैंड के विस्फोटक खिलाड़ी जोस बटलर ने 160 T20I मैचों में 389 चौके लगाए हैं. बटलर ने इस साली रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है. बटलर के नाम 160 मैचों में 389 चौके हैं. बटलर ने छक्कों की बरसात भी की है. उन्होंने इस दौरान 186 छक्के भी ठोके हैं. 

रोहित शर्मा: दो साल पहले इस फॉर्मेस से संन्यास लेने वाले रोहित शर्मा ने 159 मैचों में 369 चौके लगाए हैं. वह इस फॉर्मेट में सर्वाधिक चौके लगाने वाले भारतीय हैं. साथ ही कोहली के अलावा केवल दूसरे भारतीय हैं, जिन्होंने 350 से अधिक चौके लगाए हैं. हिटमैन के बल्ले से इस दौरान 205 छक्के भी आए हैं.

विराट कोहली: किंग कोहली इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. कोहली ने 125 मैचों की 117 पारियों में 369 चौके लगाए हैं और 124 छक्के भी लगाए हैं. 

वहीं इस लिस्ट में कोहली के बाद डेविड वॉर्नर, क्विंटन डी कॉक, मार्टिन गुप्टिल, एरॉन फिंच और सूर्यकुमार यादव हैं. टॉप-10 में तीन भारतीय खिलाड़ियों की एंट्री, उनके दबदबे को दर्शाती है.

देखें टॉप-10 की लिस्ट

  • बाबर आजम- 477
  • पॉल स्टर्लिंग-449
  • जोस बटलर-389
  • रोहित शर्मा- 383
  • विराट कोहली- 369
  • डेविड वॉर्नर- 337
  • क्विंटन डी कॉक-313
  • मार्टिन गुप्टिल- 309
  • एरॉन फिंच-309
  • सूर्यकुमार यादव-297
     

यह भी पढ़ें: 'सेलेक्शन स्ट्रैटेजी सीखें...' पाकिस्तान आए 'भूचाल' पर आइसलैंड क्रिकेट ने मोहसिन नकवी को किया ट्रोल

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में मनु भाकर: 2018 में रिकॉर्ड, 2022 में टीम मेडल... एशियाड में ऐसा रहा पिस्टल क्वीन का प्रदर्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammad Babar Azam, Cricket, Rohit Gurunath Sharma, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com