Pakistan vs United States, T20 World Cup 2024: पाकिस्तान की टीम को चारो तरफ से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है. हो भी क्यों नहीं. किसी को उम्मीद नहीं थी कि बाबर आजम, मोहम्मद आमिर और शाहीन अफरीदी जैसे सितारों के रहते हुए ग्रीन टीम को कभी यूएसए जैसी टीम के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, ऐसा हुआ है. डलास में बाबर एंड कंपनी मेजबान देश के खिलाफ सुपर ओवर मुकाबले में शिकस्त खा बैठी है. जिसके बाद उन्हें अपने देश के क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ बाहरी देशों के दिग्गजों का भी ताना सुनना पड़ रहा है. बात करें पाकिस्तान की इस बड़ी हार में कौन से 3 खिलाड़ी सबसे बड़े गुनहगार थे, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-
बाबर आजमपाकिस्तान की इस शर्मनाक हार के सबसे बड़े गुनहगार कैप्टन बाबर आजम खुद रहे. अब आप सोच रहे होंगे वह कैसे. तो उन्होंने ग्रीन टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए कुल 43 गेंदों का सामना किया. इस बीच 102.33 की स्ट्राइक रेट से महज 44 रन ही बना सके. जिससे आखिरी के बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने की जरूरत पड़ी और उन्होंने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. इसके अलावा जब वह कप्तानी कर रहे थे तब उनके निर्णय काफी साधारण नजर आ रहे थे. ऐसा लग ही नहीं रहा था कि उनके फैसले से विपक्षी टीम को कोई असर पड़ रहा हो और विपक्षी टीम आसानी से रन बनाती चली गई.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
माना कि निचले क्रम में एक बार फिर आजम खान फ्लॉप रहे और बिना कोई रन बनाए आउट हुए. लेकिन इफ्तिखार अहमद जैसे अनुभवी बल्लेबाज से एक उम्दा पारी की दरकार थी. मगर उन्होंने भी टीम को मायूस कर दिया. सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वह केवल 14 गेंद में 18 रन बना पाए. नतीजन टीम 159 रन के लक्ष्य तक ही पहुंच पाई. अगर निचले क्रम में अहमद 15 से 20 रन और जोड़ने में कामयाब रहे होते तो टीम 180 के पार पहुंच जाती. ऐसे में यूएसए की टीम शायद ही लक्ष्य का बचाव कर पाती.
शादाब खानशादाब खान ने जरुर बल्लेबाजी के दौरान 25 गेंद में 40 रन की उपयोगी पारी खेली, लेकिन गेंदबाजी में वह काफी महंगे रहे. टीम को जब रनों का बचाव करना था. उस दौरान उन्होंने 3 ओवरों में 9.00 की इकोनॉमी से 27 रन लुटा दिए. यहां तक भी ठीक था. लेकिन सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने आए शादाब का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. वह किस्मत के सहारे 1 चौका लगाने में तो कामयाब रहे, लेकिन आखिरी के 2 गेंदों पर जब बड़े शॉट की दरकार थी. वह यहां बिल्कुल फ्लॉप रहे.
यह भी पढ़ें- घूमने आते हो क्या?... टूटा ऐसा दिल, पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बरस पड़ी महिला फैन, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं