Pakistani female fan reaction on Pakistan defeat: पाकिस्तान की टीम को टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा दर्द मिला है. ऐसा कहना गलत नहीं होगा. 6 जून को उसका मुकाबला अपने से काफी कमजोर यूएसए की टीम के साथ था. यहां उसे मेजबान टीम के खिलाफ सुपर ओवर मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. यह हार इतना दुखदाई रहा कि पाकिस्तान के फैंस भी टूट गए. सोशल मीडिया पर उनकी भावनाओं को देखा जा सकता है. कुछ फैंस गमगीन हैं तो कुछ को अपने दिल की भड़ास निकालते हुए देखा जा सकता है.
सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी महिला फैन का भी वीडियो काफी तेजी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उसे ग्रीन टीम की हार के बाद अपना दर्द बयां करते हुए देखा सकता है. जब रिपोर्टर ने महिला फैन से पूछा कि टीम आज हार गई है तो उसने कहा, 'दिल कैसे बड़ा करें. एक ही दिल है कितनी बार तोड़ें. उन्होंने दिल तो तोड़ तोड़कर चकनाचूर कर दिया है. कहां से हम दिल बड़ा करें.'
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
After defet pakistani fan ne di galiyan #PakvsUSA #Superover pic.twitter.com/jqG9DY2OCL
— Indian cricket fan (@Kuldeep01631232) June 6, 2024
महिला फैन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'ये जीतते कम हैं और हारते ज्यादा हैं. हम तो आपके लिए मौजूद हैं. आपको सपोर्ट करते हैं. लेकिन आप कब अपना परफॉर्मेंस दिखाएंगे. हर वक्त खाली बातें करते हैं. पर कुछ दिखाते तो हैं नहीं. मुझे तो सच में अब लग रहा है कि आप लोग बस घूमने आते हैं बाहर और हारकर चले जाते हैं.'
अपने दर्द को जाहिर करते हुए महिला फैन ने आगे कहा, 'आपको हमारे जज्बातों का बिल्कुल एहसास नहीं है. आप उसे अपने पैरों तले रौंद देते हैं. मुझे नहीं पता. मैं थक गई हूं पाकिस्तानी टीम से. मैं टीम से गुजारिश करती हूं. हम आपके लिए चीखते रहते हैं. आपको क्यों नहीं सुनाई दे रहा है. ऐसा आखिर कब तक चलेगा? आपने हमारी भावनाओं को मजाक समझा हुआ है.' महिला फैन को इस दौरान रोते हुए भी देखा गया.
यह भी पढ़ें- PAK vs USA: जीत के हीरो कैप्टन मोनंक पटेल ने बताई पूरी कहानी, कैसे पलट दिया मैच का पासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं