विज्ञापन

Virat Kohli vs Babar Azam: टूटा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बाबर आजम ने T-20 में रचा इतिहास, सबसे तेज किया यह कारनामा

Babar Azam Vs Virat Kohli: बाबर आजम ने एक खास रिकॉर्ड टी-20 में बना दिया है. बाबर आजम टी-20 क्रिकेट में 100 अर्धशतक जमाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं तो साथ ही उन्होंने विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Virat Kohli vs Babar Azam: टूटा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बाबर आजम ने T-20 में रचा इतिहास, सबसे तेज किया यह कारनामा
Babar Azam World record in T20 vs Virat Kohli record in T20:

Babar Azam record vs Virat Kohli World Record: पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर आजम ने टी-20 में इतिहास रच दिया है. बता दें कि बाबर आजम ने पेशावर ज़ल्मी की ओर से क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 71 रनों की शानदार पारी खेली और कराची के नेशनल स्टेडियम में अपनी टीम को जीत दिलाई. हाल के दिनों में बाबर आजम की फॉर्म पर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान के इस दिग्गज खिलाड़ी ने पीएसएल 2026 में अपनी बेहतरीन फॉर्म की झलक दिखाई है. उन्होंने छह मैचों में 301 रन बनाए हैं और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

लगातार खराब प्रदर्शन के बाद बाबर ने पाकिस्तान की T20I टीम में अपनी जगह खो दी है, लेकिन इस फॉर्मेट में वह अब भी पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने हुए हैं. बाबर के नाम अब टी20 में 12,206 रन हो गए हैं, वह शोएब मलिक के बाद पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं.

बाबर आजम ने जमाया 'अर्धशतकों का शतक'

बता दें कि बाबर आजम ने एक खास रिकॉर्ड टी-20 में बना दिया है. बाबर आजम टी-20 क्रिकेट में 100 अर्धशतक जमाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. बता दें कि टी-20 में 100 अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों में डेविड वॉर्नर, विराट कोहली और जोस बटलर शामिल हैं. 

T20I में सर्वाधिक अर्धशतक

  • डेविड वॉर्नर - 116
  • विराट कोहली - 107
  • जोस बटलर - 100
  • बाबर आज़म - 100

बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी-20 क्रिकेट में बाबर आजम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. बाबर टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर बाबर ने विराट कोहली को वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. विराट कोहली ने 401 पारियों में 100 अर्धशतक टी-20 में पूरे किए थे. वहीं, बाबर ने केवल 341 पारियों में 100 अर्धशतक पूरे कर लिए हैं. 

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड

  • बाबर आजम- 341 पारियां
  • विराट कोहली-401 पारियां
  • डेविड वॉर्नर-435 पारियां
  • जोस बटलर-468 पारियां

ये भी पढ़ें- Video: सपने सच होते हैं... विराट कोहली से मिलकर इमोशनल हुए मुकुल चौधरी, रिएक्शन ने जीता दिल

ये भी पढ़ें- Virat Kohli: विराट कोहली का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, भारत के पहले बल्लेबाज बने

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com