Mukul Chaudhary With Virat Kohli: लखनऊ सुपरजायंट्स के नए सनसनी मुकुल चौधरी का एक सपना पूरा हो गया है जिसका खुलासा खुद इस ऑलराउंडर ने किया. दरअसल, आरसीबी के खिलाफ मैच में लखनऊ को 32 रन से हार का सामना करना पड़ा. भले ही लखनऊ की टीम मैच हार गई लेकिन ऑलराउंडर मुकुल चौधरी के लिए यह मैच काफी अहम रहा, ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें विराट कोहली के खिलाफ खेलने का मौका मिला, बता दें कि इस मैच से पहले मुकुल ने खुलासा किया था कि जब से क्रिकेट खेल रहे हैं उनका सपना है कि वो विराट कोहली के साथ क्रिकेट मैच खेले हैं.
मुकुल चौधरी ने कहा, "मेरा सपना है, उनके रिटायरमेंट होने से पहले उनसे एक बार मिल लूं, या तो उनके साथ या फिर उनके खिलाफ, अब उनके सामने खेलेंगे."
A DREAM COME TRUE FOR MUKUL CHOUDHARY BY MEETING KING KOHLI. 🥹♥️ pic.twitter.com/SG6ib8VgVQ
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 16, 2026
मैच के बाद कोहली से मिले मुकुल, लिखा इमोशनल मैसेज
लखनऊ और बेंगलुरु के बीच मैच के बाद मुकुल चौधरी, किंग कोहली से मिले और उनसे काफी देर तक बात की. मुकुल के लिए यह एक फैन मोमेंट था. लखनऊ ने दोनों की मुलाकात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वहीं, मुकुल ने कोहली से मिलने के बाद अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर किया और लिखा, "खुद GOAT के साथ, उन्हें TV पर देखने से लेकर, अब एक ही फ्रेम में नज़र आने तक..सपने सच होते हैं."
आरसीबी के खिलाफ मुकुल ने खेली 39 रन की पारी
RCB के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से मिचेल मार्श ने 32 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 40 रन बनाए, जबकि आयुष बडोनी ने 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 38 रन जुटाए. उनके अलावा, मुकुल चौधरी ने 28 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 39 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.
ये भी पढ़ें- Video: सपने सच होते हैं... विराट कोहली से मिलकर इमोशनल हुए मुकुल चौधरी, रिएक्शन ने जीता दिल
ये भी पढ़ें- Virat Kohli: विराट कोहली का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, भारत के पहले बल्लेबाज बने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं