Babar Azam Became 1st Captain Lose Against USA Ireland Zimbabwe and Afghanistan: पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आजम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. जिसे शायद ही दुनिया का कोई कप्तान अपने नाम करना चाहेगा. वह यूएसए, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच हारने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान बन गए हैं.
बाबर आजम की अगुवाई में ग्रीन टीम को पहले 2022 टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था. यहां विपक्षी टीम ने रोमांचक मुकाबले में 1 रन से शिकस्त दी थी. उसके बाद वर्ल्ड कप 2023 में भी अफगानिस्तान की टीम ने उनकी अगुवाई वाली टीम को आसानी से धो डाला था. जिसके बाद उनकी जमकर किरकिरी हुई थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के आगाज से पूर्व पाकिस्तान की टीम ने आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा किया था. यहां आयरलैंड दौरे पर भी पाकिस्तान की टीम को बाबर की अगुवाई में शिकस्त का सामना करना पड़ा था. अब टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मुकाबले में उन्हें यूएसए जैसी नौसिखिए टीम के खिलाफ मायूसी हाथ लगी है.
यूएसए के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद एक बार फिर बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं. क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि बाबर आजम का बतौर बल्लेबाज कोई मुकाबला नहीं है, लेकिन कप्तान के तौर पर उन्हें अभी काफी मेहनत करने की जरूरत है.
बाबर आजम का क्रिकेट करियरबाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल लेवल पर अबतक कुल 289 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 321 पारियों में 13694 रन निकले हैं. बाबर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 31 शतक और 94 अर्धशतक दर्ज हैं . वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 8 टेस्ट पारियों में 2 सफलता प्राप्त की है.
यह भी पढ़ें- यूएसए को हराने के लिए बेईमानी पर उतर आए हारिस रऊफ! ICC के पास पहुंचा मामला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं