एक तरह जहां टीम इंडिया World Cup 2023 की दिशा में आगे बढ़ते हुए चोटिल खिलाड़ियों को फिट करने में जुटी है, तो अब अक्षर पटेल (Axar Patel) की चोट ने प्रबंधन की चिंता खासी बढ़ा दी है. वजह है इस लेफ्टी ऑलराउंडर की चोट की प्रकृति. पटेल को बाईं हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) है और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं. कारण यह है कि क्वाड्रिसेप्स (जांघ) की चोट को ठीक होने में कम से कम दो-तीन हफ्ते का समय लगता है. ऐसे में World Cup 2023 में उनका खेलना भी संदिग्ध दिख रहा है. अक्षर को शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम सुपर फोर मैच में कई चोट लग गई थीं. इस मैच में भारत को 6 रन से हार मिली थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
BCCI के सचिव जय शाह ने कहा, ‘बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को भारत के सुपर फोर मैच के दौरान बायें क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव के कारण अक्षर पटेल श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल से बाहर हो गए हैं. पुरुष चयन समिति ने उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है. यह ऑलराउंडर आज शाम कोलंबो पहुंचा और टीम में जुड़ गया है.' गेंदबाजी ऑलराउंडर वॉशिंगटन को बुला लिया गया है जो भारत की एशियाई खेलों की टीम का हिस्सा हैं.
इससे पहले BCCI के सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा था, ‘अक्षर को कई चोट लगी हैं. उनकी हाथ की छोटी उंगली चोटिल है और एक थ्रो से गेंद उनके हाथ में लग गई थी. उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट भी है. इसलिए वॉशिंगटन को बुलाया गया है.' वॉशिंगटन ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं, उन्होंने भारत के लिए अंतिम वनडे इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेला था.
यह भी पढ़ें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं