Avesh Khan: रणजी ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और विदर्भ के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में अब तक गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिला है. मैच के पहले दिन आवेश खान का जलवा देखने को मिला. आवेश की घातक गेंदबाजी के दम पर MP ने विदर्भ की पहली पारी को 170 रनों पर समेट दिया. तेज गेंदबाज के इस फॉर्म को देखकर राजस्थान रॉयल्स की टीम बेहद खुश होगी. राजस्थान की टीम को आवेश से आईपीएल में भी ऐसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

आवेश ने मध्य प्रदेश की तरफ से खेलते हुए रणजी सेमीफाइनल में विदर्भ के खिलाफ पहली पारी में 49 रन देकर 4 विकेट झटके. आवेश इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे लेकिन जब उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बन पाई और जब आखिरी 2 टेस्ट मैचों में उन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया. तो इसके बाद तेज गेंदबाज अपने राज्य के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने पहुंच गया...जहां वह सेमीफाइल में धमाल मचा रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद

आवेश खान टीम इंडिया की ओर से अब तक 8 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें वह 5.54 की इकॉनमी से 8 विकेट चटका चुके हैं, जबकि तेज गेंदबाज भारत की ओर से खेले गए 20 टी-20 मैचों में 9.32 की इकॉनमी से 19 विकेट झटक चुके हैं. वहीं उनके आईपीएल करियर की बात की जाए तो वह 47 मैचों में 8.64 की इकॉनमी से 55 विकेट चटका चुके हैं.
ये भी पढ़ें- "यह बहुत ही दिल तोड़ देने वाला क्योंकि...", गंभीर ने किया "राजनीतिक संन्यास" का अनुरोध, तो फैंस हुए दुखी
ये भी पढ़ें- अब श्रेयस अय्यर को लेकर हुआ यह बड़ा खुलासा, बल्लेबाज ने विश्व कप में किया था ऐसा कि...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं