विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2017

INDvsAUS: बेंगलुरु वनडे जीतकर खुश हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ, वॉर्नर और फिंच की तारीफ में पढे कसीदे

भारत के खिलाफ गुरुवार को चौथे वनडे में 21 रनों से जीत मिलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ खुश हैं.

INDvsAUS: बेंगलुरु वनडे जीतकर खुश हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ, वॉर्नर और फिंच की तारीफ में पढे कसीदे
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ( फाइल फोटो)
  • बेंगलुरु वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रन से हराया
  • मैच जीतने के बाद काफी खुश नजर आए स्मिथ
  • उन्होंने फिंच और वॉर्नर की जमकर तारीफ की है
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ गुरुवार को चौथे वनडे में 21 रनों से जीत मिलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ खुश हैं. ऑस्ट्रेलिया ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर भारत को मात देते हुए पांच वनडे मैचों की सीरीज में आखिरकार अपना खाता खोला. ऑस्ट्रेलिया ने डेविड (124) और एरॉन फिंच (94) के बीच पहले विकेट के लिए हुई रिकार्ड 231 रनों की साझेदारी के दम पर मेजबानों के सामने 335 रनों की विशाल चुनौती रखी थी. भारत पूरे 50 ओवर खेलने के बाद आठ विकेट के नुकसान पर 313 रन ही बना सका. 

यह भी पढ़ें: INDvsAUS: बेंगलुरु वनडे में हार के साथ ही भारतीय टीम से छिन गया नंबर वन का ताज

मैच के बाद पुरस्कर वितरण समारोह में स्मिथ ने कहा, "जीत कर अच्छा लग रहा है। डेविड और फिंच ने बेहतरीन पारियां खेलीं. उन्होंने बहुत अच्छे से पारी को आगे बढ़ाया और बनाया. मध्य में हमने जरूर कुछ लगातार विकेट खो दिए थे, लेकिन पीटर हैंड्सकॉम्ब ने अंत में अच्छी पारी खेलते हुए 330 के पार पहुंचाया. यहां 300 का स्कोर सुरक्षित नहीं होता."

यह भी पढ़ें: PHOTOS: विराट की छुट्टी करने आ रहा है ये क्रिकेटर, लड़कियां हो रहीं दीवानी

वार्नर और फिंच जब खेल रहे थे तब लग रहा था कि आस्ट्रेलिया 360-370 के करीब जाएगी, लेकिन इन दोनों के विकेट लगातार गिर जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई. हालांकि, अंत में पीटर ने 30 गेंदों में 43 रनों की पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को 334 के स्कोर तक पहुंचाया. स्मिथ ने अपने गेंदबाजों के बारे में कहा, "इस स्कोर का बचाव करते हुए जीत हासिल करना हमारे लिए अच्छा है. नई गेंद से हमारे गेंदबाज स्टम्प के बाहर गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन अंत में हमने अच्छी वापसी की."

VIDEO: सुनील गावस्कर ने कहा, निडर गेंदबाज हैं कुलदीप यादव, रन खर्च करने से डरते नहीं
वार्नर का यह 100वां वनडे मैच था. वह सौवें मैच में शतक जड़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले और विश्व के आठवें बल्लेबाज बन गए हैं. कप्तान स्मिथ ने अपने उप-कप्तान वार्नर की जमकर तारीफ की. कप्तान ने कहा, "बैठ कर वार्नर को इस तरह खेलते हुए देखकर मजा आया. पिछले दो साल से वह वनडे में जिस फॉर्म में हैं वह कमाल है. वह लगातार एक खिलाड़ी के तौर पर सुधार करते हुए आगे बढ़ते जा रहे हैं."
(इनपुट आईएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australian Captain, Steve Smith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com