विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2025

250 साल बाद मिला कैप्टन कुक का गुमशुदा जहाज, अमेरिका के समंदर में छिपा था ऐतिहासिक रहस्य

Captain Cook ship found: इतिहास के पन्नों में दर्ज एक खोज अब समुद्री खोज के क्षेत्र में मील का पत्थर मानी जा रही है. दरअसल, करीब 250 साल बाद गुमशुदा ऐतिहासिक जहाज आखिरकार मिल ही गया. पढ़ें पूरी खबर.

250 साल बाद मिला कैप्टन कुक का गुमशुदा जहाज, अमेरिका के समंदर में छिपा था ऐतिहासिक रहस्य
जिस जहाज ने खोजा था ऑस्ट्रेलिया, वो 250 साल बाद अब समुद्र की मिट्टी से निकला बाहर

Captain Cook Long-Lost Ship Found After 250 Years: करीब 250 साल बाद वो ऐतिहासिक जहाज आखिरकार मिल ही गया, जिसने पहली बार ऑस्ट्रेलिया की पूर्वी तट तक यूरोपीय कदम पहुंचाए थे. हम बात कर रहे हैं कैप्टन जेम्स कुक के जहाज HMS Endeavour की, जिसे अब अमेरिकी समुद्र में ढूंढ लिया गया है. इस खोज की पुष्टि ऑस्ट्रेलियन नेशनल मेरीटाइम म्यूज़ियम ने की है. यह खोज 25 सालों की गहन अंडरवॉटर रिसर्च और आर्कियोलॉजिकल स्टडी का परिणाम है. HMS Endeavour को बाद में Lord Sandwich नाम से जाना गया और यह जहाज 1778 में अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान डूब गया था.

250 साल बाद समंदर की गहराइयों में मिला इतिहास (HMS Endeavour discovery)

जहाज के अवशेष अमेरिका के रोड आइलैंड के न्यूपोर्ट हार्बर में पाए गए हैं. विशेषज्ञों ने इस जहाज को RI 2394 के नाम से पहचाना और इसके डायमेंशन्स और लकड़ी की बनावट को कैप्टन कुक के 1768 के सर्वे से मिलाया गया. म्यूज़ियम डायरेक्टर डैरिल कार्प ने कहा कि, यह रिपोर्ट 25 वर्षों की मेहनत और बारीकी से की गई स्टडी का परिणाम है. हमने अमेरिका के पानी में और दुनिया भर के म्यूज़ियम्स में रिसर्च की है.

सदियों से पानी के नीचे था दफन (lost ship Rhode Island)

इस खोज को लेकर म्यूज़ियम के आर्कियोलॉजिस्ट कीरन होस्टी ने बताया कि, जहाज की जो लकड़ी की माप है वो HMS Endeavour से मिलिमीटर के फर्क में मेल खा रही है. खासतौर पर जहाज का स्टेम स्कार्फ बिल्कुल वही है, जैसा एंडेवर में था. उन्होंने बताया कि ये स्टेम स्कार्फ इतना यूनिक है कि 18वीं सदी के अन्य जहाजों की प्लानिंग में ऐसा कुछ और नहीं मिला, इसीलिए इसे HMS Endeavour के रूप में पहचाना गया. यह वही जहाज है जिसने 1768 से 1771 के बीच ऑस्ट्रेलिया की खोज में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी, फिर इसे ब्रिटिश नौसेना ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अमेरिकी तट पर डुबो दिया था. इतिहास के पन्नों में दर्ज यह खोज अब समुद्री खोज के क्षेत्र में मील का पत्थर मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें:-  यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Captain Cook, HMS Endeavour, Captain Cook Ship Found, HMS Endeavour Discovery, Lost Ship Rhode Island, Captain Cook Australia, Lord Sandwich Ship, Shipwreck News 2025, Historical Shipwreck Found, Maritime Archaeology, Endeavour Shipwreck, Underwater Ship Discovery, James Cook Voyage, Newport Harbour Shipwreck, Australian Maritime Museum, 18th Century Ship Found, Captain Cook News Hindi, Shipwreck, Newport Harbour, Rhode Island, Australian National Maritime Museum, Archaeological Research
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com