विज्ञापन

दुनिया हैरान है कि हिन्दुओं में इतना धैर्य कैसे, वे हमसे सीखना चाहते हैं : मोहन भागवत

मोहन भागवत ने कहा कि कुछ मतभेद तो होने स्वाभाविक हैं, लेकिन हम सब एक ‘कुटुंब’ हैं और हमें यह याद रखना चाहिए कि हम सभी भारतीय हैं.  

दुनिया हैरान है कि हिन्दुओं में इतना धैर्य कैसे, वे हमसे सीखना चाहते हैं : मोहन भागवत
मोहन भागवत (फाइल फोटो)
  • मोहन भागवत ने आरएसएस की शताब्दी पर कहा कि यह उत्सव नहीं, समाज सेवा का अवसर है.
  • भागवत ने कहा कि भारत को आज़ादी मिलने पर पश्चिमी विशेषज्ञों ने लोकतंत्र के टिकने पर संदेह जताया था.
  • भागवत ने कहा कि आरएसएस का संकल्प है सत्य के मार्ग पर चलना.

दिल्ली में हुए आरएसएस शताब्दी समारोह में मोहन भागवत ने कहा कि आरएसएस की स्थापना के 100 साल पूरे होना उत्सव मनाने की बात नहीं, हमने इस अवसर का उपयोग समाज के लिए और भी अधिक काम करने के लिए किया. हमारे युवा चाहते हैं कि भारत दुनिया का सबसे अग्रणी देश बने; उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है.  हम दुनिया को भारत, आरएसएस और हमारे काम के बारे में बताने के लिए पांच महाद्वीपों के विभिन्न देशों में भी गए.  पश्चिम यह जानना चाहता है कि हिंदू इतने धैर्यवान कैसे हो सकते हैं, वे अपनी नई पीढ़ी के लिए यह सीखना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि भारत को जब आज़ादी मिली तो पश्चिमी विशेषज्ञों को लगा कि यह कायम नहीं रह पाएगी और इस देश को चलाने के लिए उन्हें फिर से बुलाया जाएगा. कुछ मतभेद तो होने स्वाभाविक हैं, लेकिन हम सब एक ‘कुटुंब' हैं और हमें यह याद रखना चाहिए कि हम सभी भारतीय हैं.  पश्चिम में किसी ने नहीं सोचा था कि भारत इस तरह लोकतंत्र को बचाए रखेगा और अपनी अर्थव्यवस्था का भी विस्तार करेगा.

भागवत ने आगे कहा कि हमारा संकल्प है कि हम किसी भी आलोचना की परवाह किए बिना सत्य के मार्ग पर चलें . सभी को अब उम्मीद है कि भारत ‘विश्व गुरु' के रूप में अपनी प्रतिष्ठा पुन: प्राप्त करेगा और यह हर नागरिक का संकल्प होना चाहिए. आरएसएस के स्वयंसेवक लोगों की पीड़ा देखकर समाज के लिए काम करने की प्रेरणा पाते हैं, वे 100 वर्षों से ऐसा करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohan Bhagwat, Mohan Bhagwat On Hindu Identity, Mohan Bhagwat All Indians Are Hindu Remark
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com