विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2019

AUS vs PAK 2nd Test: ड्रेस‍िंग रूम में 'रॉक-पेपर-स‍िज़र' खेलते द‍िखे डेव‍िड वॉर्नर और जो बर्न्‍स, देखें VIDEO

Also Read in
AUS vs PAK 2nd Test: ड्रेस‍िंग रूम में 'रॉक-पेपर-स‍िज़र' खेलते द‍िखे डेव‍िड वॉर्नर और जो बर्न्‍स, देखें VIDEO
AUS vs PAK 2nd Test: वॉर्नर और बर्न्‍स का यह वीडियो Cricket.com.au ने शेयर क‍िया है
  • सीरीज में 1-0 से आगे है ऑस्‍ट्रेल‍िया
  • ब्र‍िसबेन टेस्‍ट पारी के अंतर से जीता है
  • ऑस्‍ट्रेल‍िया टीम डे-नाइट टेस्‍ट में अभी तक नहीं हारी
एड‍िलेड:

Australia vs Pakistan, 2nd Test: पाक‍िस्‍तान और ऑस्‍ट्रेल‍िया के बीच दो टेस्‍ट की सीरीज का आख‍िरी मैच एड‍िलेड ओवल (Adelaide Oval Test)में खेला जा रहा है. दोनों टीमें शुक्रवार से प्रारंभ हुए डे-नाइट टेस्‍ट में एक-दूसरे के सामने हैं. पहले द‍िन का खेल शुरू होने के पूर्व ऑस्‍ट्रेल‍िया टीम के ओपनर डेव‍िड वॉर्नर (David Warner) और जो बर्न्‍स (Joe Burns) ड्रेस‍िंग रूम में मस्‍ती करते नजर आए. Cricket.com.au ने अपने ट्व‍िटर हैंडल पर एक वीड‍ियो पोस्‍ट क‍िया है, ज‍िसमें वॉर्नर और बर्न्‍स बच्‍चों का गेम 'रॉक-पेपर-स‍िज़र' खेलते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीड‍िया पर इस वीड‍ियो को काफी पसंद क‍िया जा रहा है. दरअसल हल्‍की फुहार के कारण मैच शुरू होने में कुछ देर हुई, ऐसे समय ऑस्‍ट्रेल‍िया के ओपनरों डेव‍िड वॉर्नर और जो बर्न्‍स ने यह गेम खेला. मैच में टॉस जीतकर मेजबान ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने पहले बैट‍िंग का न‍िर्णय ल‍िया है.

Sarfaraz Ahmed ने फर्स्‍ट क्‍लास क्र‍िकेट में पांच साल बाद जड़ा शतक, स‍िलेक्‍टर्स को द‍िया 'संदेश'

दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज में ऑस्‍ट्रेल‍िया टीम इस समय 1-0 की बढ़त बनाए हुए है.सीरीज के अंतर्गत ब्र‍िसबेन में खेले गए पहले टेस्‍ट को ट‍िम पेन की टीम ने एक पारी, 5 रन से जीता था. इस मैच में डेव‍िड वॉर्नर और मार्नस लाबुशाने ने बेहतरीन फॉर्म द‍िखाते हुए शतक जमाए थे.

ऑस्‍ट्रेल‍िया में भारतीय टैक्‍सी ड्राइवर को म‍िला 5 पाक‍िस्‍तानी क्र‍िकेटरों के साथ डि‍नर का मौका..

डे-नाइट टेस्‍ट में मेजबान टीम का र‍िकॉर्ड बेहतरीन रहा है, ऑस्‍ट्रेल‍िया टीम ने अब तक पांच डे-नाइट टेस्‍ट मैच खेले हैं और सभी में जीत हास‍िल की है. ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है क‍ि ऑस्‍ट्रेल‍ियाई टीम एड‍िलेड में भी जीत हास‍िल कर सीरीज में 'क्‍लीन स्‍वीप' करने में कामयाब रहेगी. पाक टीम तीन टी20मैचों की सीरीज भी 0-3 के अंतर से गंवा चुकी है.

वीडियो: प‍िंक बॉल टेस्‍ट को लेकर व‍िकेटकीपर ऋद्धिमान साहा से बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, David Andrew Warner, Joseph Anthony Burns, Australia Vs Pakistan 11/29/2019 Aupk11292019190708, Australia, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com