विज्ञापन

140 रन, 0 विकेट... पहले ही सेशन में दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, पहली बार किया ये कारनामा

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, लेकिन पैट कमिंस का यह फैसला गलत साबित हुआ.

140 रन, 0 विकेट... पहले ही सेशन में दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, पहली बार किया ये कारनामा
दक्षिण अफ्रीका ने लिखा नया इतिहास

केप टाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. हालांकि, उनका यह फैसला गलत साबित हुआ, क्योंकि एडेन मार्करम और मैथ्यू एकरमैन ने रेड बॉल क्रिकेट में वनडे स्टाइल बल्लेबाजी की. क्या मिचेल स्टार्क और क्या पैट कमिंस, जो भी दोनों के सामने आया, उसे नहीं बख्शा गया. इन दोनों की बल्लेबाजी का आलम यह था कि मेजबान टीम ने पहले सेशन में 140 रन बटोरकर इतिहास रच दिया. मार्करम-एकरमैन की सलामी जोड़ी ने पहले सेशन में 5.18 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.

टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

दक्षिण अफ्रीका का 140/0, ​​टेस्ट मैचों में पहले दिन के पहले सत्र में बिना कोई विकेट खोए बनाया गया उनका सर्वोच्च स्कोर है. इसने 2017 में ब्लोमफ़ोन्टेन में बांग्लादेश के खिलाफ बनाए गए 126/0 के स्कोर को पीछे छोड़ दिया है. लंच से पहले के सात ओवरों में अफ्रीकी टीम ने टी20 मोड अपना. इस दौरान उन्होंने 57 रन बटोरे. लंच पर एडेन मार्करम 87 गेंदों में 56 और मैथ्यू एकरमैन 75 गेंदों में 82 रन बनाकर खेल रहे थे. 

हालांकि, दिन के दूसरे सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार वापसी की. एक बैटिंग फ्रेंडली पिच पर दक्षिण अफ्रीका 158/ 0 से 221/4 पर पहुंच गई. हालांकि, अफ्रीका का रन रेट चाय के ऐलान पर 4.16 का था. ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान मार्केस एकरमैन, एडेन मार्करम, तेम्बा बावुमा और मैथ्यू ब्रीट्ज़के का शिकार किया. दूसरे सेशन में अफ्रीकी टीम 81 रन ही बटोर पाई.

पैट कमिंस का चौंकाने वाला फैसला

पैट कमिंस ने न्यूलैंड्स की पिच पर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जबकि पिच से ऐसा कुछ भी नहीं दिखा जिससे उनके इस फैसले को सही ठहराया जा सके. टॉस के समय लिए गए इस फैसले की चर्चा होने लगी है. यह एक ऐसा फैसला है, जिसे शायद हमेशा एक खराब फैसले के तौर पर याद रखा जाएगा. गेबेरहा में अपने निराशाजनक डेब्यू के बाद, एकरमैन ने अपने टेस्ट करियर की पहली फिफ्टी लगाई. इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और फिर उन्होंने वनडे के अंदाज में बल्लेबाजी की. एकरमैन ने स्टार्क की गेंदों पर लगातार चार चौके जड़े.

यह भी पढ़ें: 24 मिनट में ही खेल खत्म, भारत ने की न्यूजीलैंड की सीरीज हजम!

यह भी पढ़ें: 'बॉलरों का मेंटल पीस खराब करके, खुद मेडिटेशन करते अभिषेक शर्मा...' तूफानी पारी पर फिदा हुआ सोशल मीडिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South Africa, Cricket, Australia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com