न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में तमाम पंडितों और पूर्व दिग्गज वेलिंगटन की ठंड और मैदान के डाइमेंशन के बारे में बातें कर रहे थे, लेकिन 199 रनों का पीछा करते हुए अभिषेक के बल्ले से ऐसी सुनामी निकली कि भारत ने 13.2 ओवरों में ही मैच अपने नाम करते हुए सीरीज पर कब्जा कर लिया. अभिषेक शर्मा पारी के दसवें ओवर की आखिरी गेंद यानी मैच के करीब 40वें मिनट में खत्म हुई, लेकिन सच यह है कि मैच शुरुआती 24 मिनट में ही खत्म हो चुका था. यह मैच पावर-प्ले के छह ओवर यानी 36 गेंदों के भीतर ही खत्म हो चुका था. और भारत ने इन्हीं 36 गेदों के भीतर न्यूजीलैंड की यह सीरीज 'हजम' कर ली थी. आगे बढ़ने से पहले आपको साफ कर दें कि टी20 में एक ओवर 4 मिनट में फेंकना होता है. अब आप 24 मिनट में सीरीज हजम करने के बारे में डिटेल से जान लें:-
पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवरों) का ब्रेकअप
पहला ओवर (26 रन- गेंदबाज: जैकब डफी)
वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला और डफी की जमकर धुनाई की। इस ओवर में सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा दोनों ने छक्के जड़े, जबकि डफी ने एक नो-बॉल और 5 वाइड्रंस समेत अतिरिक्त रन भी लुटाए.
दूसरा ओवर (17 रन - गेंदबाज: एडम मिल्ने)
एडम मिल्ने का स्वागत अभिषेक शर्मा ने लगातार दो शानदार छक्कों और एक चौके के साथ किया. भारतीय टीम ने इस ओवर में अपनी आक्रामक रणनीति को पूरी तरह जारी रखा और पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाया. दूसरे ओवर बाद स्कोर 43 रन था
तीसरा ओवर (21 रन - गेंदबाज: माइकल ब्रेसवेल)
स्पिनर माइकल ब्रेसवेल के आते ही अभिषेक ने चौके-छक्कों की बरसात कर दी. वैभव सूर्यवंशी ने भी आगे बढ़कर एक बड़ा छक्का लगाया, जिससे भारत का स्कोर महज 2.2 ओवर में ही 50 रन के पार पहुंच गया. और तीसरा ओवर खत्म होने के यह स्कोर 64 रन हो चुका था
चौथा ओवर (20 रन - गेंदबाज: काइल जैमीसन)
अभिषेक शर्मा ने जैमीसन की गेंदों पर एक चौका और लगातार दो छक्के जड़कर महज 15 गेंदों में अपना तूफानी अर्धशतक पूरा किया. ओवर की आखिरी गेंद पर एक और चौका जड़ा गया. चौथे ओवर यानी करीब 16वें मिनट में भारत का स्कोर 84 रन हो चुका था.
पांचवां ओवर (16 रन - गेंदबाज: एडम मिल्ने)
विवरण: वैभव सूर्यवंशी ने मिल्ने की गेंद पर शानदार छक्का जड़ा और भारत ने 5 ओवर खत्म होने से पहले ही (4.5 ओवर में) टीम का शतक (100 रन) पूरा कर लिया. और यह स्कोर अपने आप में खेल के शुरुआती करीब 20वें मिनट में ही भारत के आक्रमण की सुनामी बताने को काफी है
छठा ओवर (10 रन - गेंदबाज: जैकब डफी)
विवरण: डफी की शुरुआती गेंदों पर कुछ डॉट बॉल देखने को मिलीं, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने लगातार दो चौके लगाकर रन गति को बनाए रखा. इसके साथ ही भारत ने पावरप्ले का अंत बिना कोई विकेट खोए बिना नुकसान के 118 रन बनाए. खेल के शुरुआती 6 ओवर यानी करीब 24 मिनट में मैच के परिणाम सुनिश्चित हो चुका था. पावर-प्ले का बाद से जो भी कुछ हुआ, वह सिर्फ औपचारिकता भर थी. भारत ने न्यूजीलैंड सीरीज हजम कर ली थी!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं