विज्ञापन

साहिल को जिस स्कॉर्पियो ने कुचला, उसपर 13 चालान थे, आरोपी के पिता ने बताई इसके पीछे की वजह

दिल्ली के सड़क हादसे में 23 वर्षीय साहिल की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में है. साहिल की मां ने आरोपी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. अब आरोपी के पिता सामने आए. NDTV से बातचीत में आरोपी के पिता ने हादसे के बारे में काफी कुछ बताया है.

साहिल की मौत के मामले में आरोपी के पिता ने एनडीटीवी से बात की.
  • दिल्ली के द्वारका इलाके में साहिल धनेश्रा की तेज रफ्तार स्कॉपिर्यो से टक्कर में ऑन द स्पॉट मौत हुई थी.
  • साहिल की मां इन्ना माकन ने वीडियो में आरोपी पर ओवर स्पीड के १३ चालान होने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
  • आरोपी के पिता ने कहा कि गाड़ी पर हुए सभी चालान ड्राइवर के समय के हैं, नाबालिग बच्चे पर कोई चालान नहीं है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Sahil Accident Case Delhi: दिल्ली के सड़क हादसे में साहिल की मौत का मामला सुर्खियों में है. साहिल धनेश्रा की मां इन्ना माकन ने रोते हुए लोगों से मदद की अपील की है. साथ ही पुलिस-प्रशासन से न्याय की मांग की है. साहिल की मां ने अपने वीडियो में आरोपी को लेकर कई गंभीर आरोप भी लगाए. जिसमें एक आरोप यह है कि उस गाड़ी पर 13 चालान हो चुक थे. ये सभी चालान ओवर स्पीड के थे.  एनडीटीवी की टीम हादसे के आरोपी बच्चे के पिता के पास पहुंची. बच्चे के पिता से हुई बातचीत में उन्होंने उस दिन के की घटना से लेकर लग रहे ओवर स्पीड के आरोपों पर खुल कर बात की. साथ ही साहिल की मौत पर दुख पर जताया. 

ओवर स्पीड के आरोप और 13 चालान पर क्या बोले आरोपी के पिता?

साहिल की मौत के मामले में आरोपी के पिता से जब NDTV ने पूछा कि आपने एक नाबालिग बच्चे को चलाने के लिए गाड़ी क्यों दी? इस पर आरोपी के पिता ने कहा, "मैं उस दिन घर पर नहीं था. मेरे संज्ञान में नहीं था कि वह गाड़ी चलाता है. मेरा जो बिजनेस नेचर है, वह कॉमर्शियल गाड़ियों का है. मेरी गाड़ी ड्राइवर चलाते हैं. मेरी गाड़ी बिजनेस में लगी रहती है. मेरी गाड़ी पर जो 13 चालान हैं, वह सब ड्राइवर के चलाते समय हुए हैं, बच्चे पर कोई चालान नहीं है."  

ऐसा तो नहीं हुआ है कि वह पहली बार गाड़ी लेकर निकला हो, वह पहले भी गाड़ी चला चुका होग... इस सवाल पर आरोपी के पिता ने कहा कि मेरे सामने ऐसा कभी नहीं हुआ. वह मुझसे बहुत डरता था. मेरी नजर में नहीं था कि वह गाड़ी चलाता है. चालान हमारी कंपनी के स्टाफ के द्वारा हुए हैं.

आरोपी के ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं थी... इस पर उसके पिता ने कहा नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि अभी हमारी पूरी फैमिली डिस्टर्ब है. बाल सुधार गृह से बाहर आने के बाद बच्चे ने कुछ बात की आपने... इस पर उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद मेरा बच्चा, पूरा परिवार डिस्टर्ब है.  FIR में 19 साल की उम्र की बात पर आरोपी के पिता ने कहा कि बच्चे का हेल्थी शरीर देखने से, वहां मौजूद लोगों की भीड़ के शोर-शराबे से ऐसा हुआ होगा. जब थाने में हमने कागज दिए तो सब कुछ बताया.

आरोपी ने पिता ने साहिल धनेश्रा की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि मुझे उस परिवार के लिए बेहद अफसोस है. मैं उसको बयां नहीं कर सकता. मैं पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा. मालूम हो कि साहिल की मौत 3 फरवरी को दिल्ली के द्वारका इलाके में हुए एक हादसे में हो गई थी. 

स्कॉपिर्यो की टक्कर में हुई थी ऑन स्पॉट मौत

बताया गया कि उस रोज साहिल अपनी R-15 बाइक से जा रहा था. तभी एक तेज रफ्तार स्कॉपिर्यो की टक्कर में उसकी ऑन द स्पॉट मौत हो गई थी. हालांकि इस हादसे की चर्चा तब शुरू हुई जब साहिल की मां ने रोते हुए इंसाफ की मांग की अपील की. यह वीडियो सोमवार को वायरल हुई. जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में है. अब आरोपी के पिता ने एनडीटीवी से बात करते हुए इस दर्दनाक हादसे से जुड़े दूसरे पक्ष पर बात की है.

यह भी पढ़ें - उसने मेरे लिए जो लिखा था वो मैंने अब भी संभाल रखा है- थम नहीं रहे हादसे में मारे गए साहिल की मां के आंसू-VIDEO 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com