Post Office Senior Citizen Savings Scheme: आज के समय में लोग अपने परिवार के पालन-पोषण और बच्चों का जीवन सफल बनाने के पीछे दौड़ रहा है, लेकिन अपने बुढ़ापे के बारे में बिलकुल भी नहीं सोच रहा. आज के समय में बहुत से बुजुर्ग ऐसे हैं, जो अपना खर्च तक नहीं उठा पाते और बच्चे भी उनका साथ छोड़ देते हैं, जिन बच्चों को उन्हीं न आज काबिल बनाया वही उनके आखिरी पलों में उनका साथ छोड़ देते हैं. हालांकि, बहुत से लोग ऐसे हैं, जो पहले से अपनी रिटायरमेंट की तैयारी पहले से करके चलते है और आखिर तक अपने आप को मजबूत बनाए रखते हैं. अगर, आपने अभी तक रिटायरमेंट के बाद की कोई तैयारी नहीं की तो आपको जरूर करनी चाहिए, ताकि समय पर आपको किसी के आगे हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं पड़े. चलिए आपको बताते है पोस्ट ऑफिस की ऐसी स्कीम, जो खासतौर पर बुजुर्गों के लिए बनाई गई है.
पोस्ट ऑफिस बचत योजनाएं
भारतीय पोस्ट ऑफिस कई तरह की बचत योजनाएं चलाता है और जिन पर अलग-अलग ब्याज दरें लागू होती हैं. इन योजनाओं में किए हुए निवेश और उनसे मिलने वाला ब्याज, दोनों पर आयकर कानून 1961 के तहत कई तरह के टैक्स लाभ मिल सकते हैं. अगर, आप सीनियर सिटीजन हैं और अपने पैसे को सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की SCSS योजना आपके लिए एक बढ़िया विकल्प है.
8.2% सालाना ब्याज दर-सामान्य बचत योजनाओं से ज्यादा
अधिकतम निवेश सीमा- 30 लाख
हर तीन महीने (तिमाही) में ब्याज आपके खाते में
नामांकन सुविधा (Nomination) उपलब्ध- ताकि आपकी राशि सुरक्षित रहे
कौन कर सकता है निवेश?- 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति
- 55 से 60 वर्ष के सेवानिवृत्त (Retired) सिविल कर्मचारी
- 50 से 60 वर्ष के सेवानिवृत्त रक्षा कर्मचारी
आज ही अपना पोस्ट ऑफिस SCSS खाता खुलवाएं और अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाएं. अगर कोई सीनियर सिटीजन जॉइंट अकाउंट के जरिए अधिकतम 30 लाख रुपये इन्वेस्ट करता है. तो 8.2 प्रतिशत के हिसाब से सालाना 246000 रुपये ब्याज बनता है. यह तिमाही 61500 रुपये के रूप में मिलता है यानी हर महीने एवरेज करीब 20500 रुपये की स्टेबल इनकम. वह भी बिना रिस्क.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं