विज्ञापन

एशियाड के क्वार्टरफाइनल में किससे भिड़ेगी टीम श्रेयस अय्यर? जानें नॉकआउट राउंड की तमाम डिटेल

टीम श्रेयस अय्यर 28 सितंबर से एशियाड में अपना स्वर्णिम अभियान का आगाज करेगी, लेकिन करोड़ों भारतीय फैंस यही गैस करने में जुटे हैं कि उसका मुकाबला क्वार्टरफाइनल में किसके साथ होगा

एशियाड के क्वार्टरफाइनल में किससे भिड़ेगी टीम श्रेयस अय्यर? जानें नॉकआउट राउंड की तमाम डिटेल
टीम इंडिया की फाइल फोटो
source: X

एशियन गेम्स में भारत का अभियान जारी है, तो करोड़ों भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को 28 सितंबर का इंतजार है. इसी टीम से टीम अय्यर मेगा इवेंट में अपने स्वर्ण अभियान का आगाज करेगी. वीमेंस टीम के मुकाबले पुरुष वर्ग  की इवेंट थोड़ा अलग और ज्यादा कड़ी है. पुरुष वर्ग में दस टीमें हिस्सा ले रही हैं. जहां हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी, और फिर सेमीफाइनल तथा फाइनल में क्रमशः बांग्लादेश और श्रीलंका को करारी शिकस्त देकर 2023 हांगकांग खेलों के बाद लगातार दूसरे संस्करण में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था. वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पुरुष टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में अपनी महाद्वीपीय रैंकिंग के दम पर बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान के साथ क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. उनके अगले प्रतिद्वंद्वी का फैसला शुरुआती दौर में भाग लेने वाली छह टीमों अफगानिस्तान, थाईलैंड, ओमान, हांगकांग, मलेशिया और मेजबान जापान - के बीच दो ग्रुपों में होने वाले मुकाबलों के बाद होगा. दोनों ग्रुपों से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी.

यह भी पढ़ें: 'बहुत से लोग चीफ सेलेक्टर को गाली देते हैं', पूर्व ओपनर ने हिम्मत के लिए किया अश्विन को सलाम

एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट टीमों की ग्रुप की स्थिति

ग्रुप A

स्थानटीममैच (Pld)जीत (W)हार (L)बेनतीजा (NR)अंक (Pts)एनआरआर (NRR)
1

अफगानिस्तान

1

1

0

0

2

2.400

2

नेपाल

0

0

0

0

0

—

3

जापान (H)

1

0

1

0

0

-2.400

ग्रुप B

स्थानटीममैच (Pld)जीत (W)हार (L)बेनतीजा (NR)अंक (Pts)एनआरआर (NRR)
1

मलेशिया

1

1

0

0

2

2.950

2

ओमान

0

0

0

0

0

—

3

हांगकांग

1

0

एशियन गेम्स में नॉकआउट शेड्यूल

एशियन गेम्स 2026: पुरुष क्रिकेट नॉकआउट शेड्यूल भारत का क्वार्टर फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को सुबह 10:30 बजे IST पर तय किया गया है. उनका सामना ग्रुप ए की दूसरे नंबर की टीम से होगा. और अगर कुछ अप्रत्याशित नहीं हुआ, तो भारत की क्वार्टफाइनल में टक्कर अफगानिस्तान से होगी.

  • क्वार्टर फाइनल 1: पाकिस्तान बनाम B2, 28 सितंबर

  • क्वार्टर फाइनल 2: भारत बनाम A2, 28 सितंबर

  • क्वार्टर फाइनल 3: बांग्लादेश बनाम B1, 29 सितंबर

  • क्वार्टर फाइनल 4: श्रीलंका बनाम A1, 29 सितंबर

  • सेमीफाइनल 1: 1 अक्टूबर

  • सेमीफाइनल 2: 1 अक्टूबर

  • फाइनल: 3 अक्टूबर

नॉॉकआउट में सीधे खेलने वाली टीमें

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, विप्राज निगम, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अबरार अहमद, अहमद डानियल, आकिफ जावेद, अली रज़ा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माझ सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सईम अयूब, सुफियान मोकीम, उस्मान खान।

श्रीलंका: सहन अराच्चिगे (कप्तान), अशेन बंडारा, लसिथ क्रूस्पुले, सोहन डी लिवेरा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), बिनुरा फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, थरिंदु रत्नायके, दुशान हेमान्त, सिनेथ जयवर्धने, चमिका करुणारत्ने, गरुका संकेत, वानुजा सहन, नुवान तुषार, विजयकांत व्यासकांत।

बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, मुसाद्देक हुसैन सैकत, यासिर अली चौधरी, रिशाद हुसैन, शकी मेहदी हसन, नसुम अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, एलिस अल इस्लाम।

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अबरार अहमद, अहमद डानियल, आकिफ जावेद, अली रज़ा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माझ सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सईम अयूब, सुफियान मोकीम, उस्मान खान.

श्रीलंका: सहन अराच्चिगे (कप्तान), अशेन बंडारा, लसिथ क्रूस्पुले, सोहन डी लिवेरा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), बिनुरा फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, थरिंदु रत्नायके, दुशान हेमान्त, सिनेथ जयवर्धने, चमिका करुणारत्ने, गरुका संकेत, वानुजा सहन, नुवान तुषार, विजयकांत व्यासकांत.

बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, मुसाद्देक हुसैन सैकत, यासिर अली चौधरी, रिशाद हुसैन, शकी मेहदी हसन, नसुम अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, एलिस अल इस्लाम.

यह भी पढ़ें: 'इन खिलाड़ियों को फिर खिताब जीतने में 17 साल नहीं लगे', गौतम का 'गंभीर' बयान, वैभव को साफ इशारा

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shreyas Santosh Iyer, India, Vaibhav Sooryavanshi, Pakistan, Afghanistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com