एशियाई गेम्स के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा.एशियाई गेम्स में पुरुषों के क्रिकेट इवेंट के तीन क्वार्टर-फाइनल बिना टॉस के ही रद्द कर दिए गए और टूर्नामेंट के नियमों के तहत बेहतर रैंकिंग वाली टीमें अगले दौर में पहुंच गई है. यानी अब सेमीफाइनल में 1 अक्टूबर को भारत का सामना श्रीलंका के साथ होना है. भारत और श्रीलंका के बीच यह सेमीफाइनल मैच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में ही खेला जाएगा. जहां लगातार बारिश हो रही है जिससे सेमीफाइनल मैच के भी धुलने की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में अब सबकी नजर 2 अक्टूबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन के मौसम पर है. यह देखना होगा कि 1 अक्टूबर को क्या मौसम एक बार फिर विलेन बनेगी. अगर ऐसा हुआ तो फाइनल में कौन सी टीम जाएगी, यह जानना बेहद अहम है.

रद्द हुआ सेमीफाइनल तो कौन सी टीम जाएगी फाइनल में
अगर भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो बेहतर टी20 रैंक वाली टीम फाइनल में जाएगी. एशियन गेम्स में रद्द होने वाले मैचों के लिए इस नियम को आजमाया जा रहा है. ऐसे में अब टी-20 रैंकिंग की बात करें तो भारत नंबर 1 पर है और श्रीलंका नंबर 9 पर है. ऐसे में यदि सेमीफाइनल रद्द हुआ तो फाइनल में भारतीय टीम जाएगी. बता दें कि एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मैचों के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं रखा गया है, ऐसे में बारिश ने खेल बिगाड़ा तो भारत को फायदा होगा और श्रीलंका एशियन गेम्स से बाहर हो जाएगी.
1 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम
एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट इवेंट में दूसरा सेमीफाइनल 1 अक्टूबर, 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा जो भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे (जापान के समयानुसार दोपहर 1:30 बजे) शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच मुकाबला निशिन शहर में स्थित आइसी प्रीफेक्चरल कोरागी स्पोर्ट्स पार्क होगा, लेकिन वहां बारिश ने क्रिकेट के रोमांच को बिगाड़ दिया है.

एक्यूवेदर के रिपोर्ट के अनुसार 1 अक्टूबर के दिन हल्की धूप रहेगी और दोपहर में बारिश हो सकती है. जापान के समय के अनुसार यह मैच दोपहर में 1:30 से शुरू होगा. यानी मैच के दौरान या मैच के समय बारिश हो सकती है.
भारत का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी
श्रीलंका का स्क्वॉड: सहान अराचिग्गे (कप्तान), एशेन बंडारा, लसिथ क्रूसपुले, सोहन डी लिवरा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), बिनुरा फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, थारिंडु रत्नायके, दुशान हेमंथा, सिनेथ जयवर्धने, चमिका करुणारत्ने, गरुका संकेथ, वानुजा सहन, नुवान तुषारा, विजयकांत व्यासकांत
ये भी पढ़ें- कोहली-गिल नहीं, इन 3 अनसंग हीरोज की वजह से मजबूत होती है टीम इंडिया, विराट ने बताया असली हीरो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं