विज्ञापन

Tesla कार को देसी ट्रैफिक ने दिया 'चक्कर'! रोड पर ऑटो रिक्शा-आदमी देख सिस्टम हुआ 'हैंग', देखें वीडियो

Tesla का भारत के ट्रैफिक में AI विजुअलाइजेशन दिखाने वाला वीडियो वायरल है. जानें वीडियो में क्या दिखा और सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस.

Tesla कार को देसी ट्रैफिक ने दिया 'चक्कर'! रोड पर ऑटो रिक्शा-आदमी देख सिस्टम हुआ 'हैंग', देखें वीडियो

Tesla का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में Tesla कार का इन-कार विजुअलाइजेशन सिस्टम भारत के व्यस्त ट्रैफिक को पहचानने और समझने की कोशिश करता नजर आ रहा है. वीडियो में सड़क पर कारों, बाइक, ऑटो-रिक्शा, ट्रक और पैदल चल रहे लोगों की भारी भीड़ दिखाई देती है. लेकिन, Tesla कार के सिस्टम को इसको पहचान पाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. खासतौर पर ऑटो-रिक्शा को समझने में इसको दिक्कत आती है.

देखें वायरल वीडियो

इसे लेकर सोशल मीडिया पर Tesla की भारतीय सड़कों के लिए तैयारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. आपको बता दें कि वायरल वीडियो को कई अकाउंट से इंस्टाग्राम और X पर शेयर किया गया है. हालांकि, इस वीडियो को हमारे ही सहयोगी NDTVAutomate ने बनाया है. वीडियो में दिख रहा ट्रैफिक गुरुग्राम का है. वीडियो को देखने के बाद कई लोग काफी फनी रिएक्शन भी दे रहे हैं. नीचे आप ओरिजिनल वीडियो देख सकते हैं.

रील के साथ लिखा है, “India is not for beginner”. करीब 18 सेकंड के इस वीडियो में Tesla की सेंट्रल स्क्रीन पर आसपास के ट्रैफिक का विजुअलाइजेशन दिखाई देता है. वीडियो में एक हाईवे पर काफी हैवी ट्रैफिक नजर आता है. कारों के साथ बड़ी संख्या में बाइक, ऑटो-रिक्शा, ट्रक और पैदल लोग आसपास दिखाई देते हैं.

Tesla की स्क्रीन इस पूरे ट्रैफिक को अलग-अलग ऑब्जेक्ट के रूप में पहचानती हुई नजर आती है. यानी कार का सिस्टम पूरी तरह से कंफ्यूज हो गया. वीडियो पर “Welcome to India Tesla” लिखा गया है. भारत के ट्रैफिक की स्थिति और Tesla की तकनीक के बीच अंतर को मजाकिया अंदाज में वीडियो के जरिए दिखाया गया है.

लोगों के अलग-अलग रिएक्शन

पोस्ट वायरल होने के बाद इसे लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिले. लोगों ने वीडियो पर चिंता से लेकर मजाक तक, कई तरह की रिएक्शन दीं. एक यूजर ने लिखा कि Tesla की AI को भारत आने के बाद अपना पहला Panic Attack आ गया. एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि भारत की रोड पर कुछ काम नहीं करेगा, सिवाय लक के. एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि कार चल नहीं रही, बल्कि अपनी जिंदगी के फैसलों पर विचार कर रही है.

कुछ लोगों ने Tesla के FSD यानी Full Self-Driving सिस्टम के नाम को लेकर भी मजाक किया. एक यूजर ने FSD को “Find Some Discipline” तक बता दिया. कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि कार को सिरदर्द हो गया है, जबकि एक दूसरे यूजर ने इसे भारतीय ट्रैफिक को समझने के लिए PhD करने जैसा बताया.

Tesla भारत में काम नहीं करेगी?

अभी ये कहा जल्दीबाजी होगी कि Elon Musk की Tesla की तकनीक भारतीय सड़कों पर काम नहीं कर सकती है. ये मुख्य रूप से Tesla की स्क्रीन पर ट्रैफिक विजुअलाइजेशन दिखा रहा है. भारतीय सड़कें निश्चित तौर पर Tesla जैसे ड्राइविंग सिस्टम के लिए चुनौतीपूर्ण है. लेकिन, कंपनी आने वाले समय में इसको भारत के रोड के हिसाब से डिजाइन कर सकती है. लेकिन, ऐसा होता बहुत जल्दी नहीं दिखेगा.

भारत में Tesla का सफर भी रहा है सीमित

वीडियो ऐसे समय वायरल हुआ है जब Tesla का भारत में विस्तार अभी शुरुआती और सीमित चरण में है. कंपनी ने 2025 के मध्य में भारत में अपनी कारों की बिक्री शुरू की थी और कुछ एक्सपीरियंस सेंटर भी खोले हैं. कंपनी का Model Y भारत में उपलब्ध प्रमुख मॉडल रहा है. हालांकि, भारत में Tesla की बिक्री अब तक सीमित रही है. वहीं, स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को लेकर भी कंपनी की योजनाओं में बदलाव देखने को मिला है.

ये भी पढ़ें- Hyundai Exter के इस खास वैरिएंट की भारतीय बाजार में एंट्री, कम कीमत में SUV ले आएं घर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tesla India, Tesla India Centre, Tesla India Entry, Tesla India Factory, Tesla Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com