- ब्रॉड की सीमित भूमिका को लेकर हैरान हैं स्मिथ
- 150 मैचों में 526 विकेट चटका चूके हैं ब्रॉड
- चौथे टेस्ट मुकाबले के लिए उतर सकते हैं मैदान में
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने सोमवार को कहा कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) की वर्तमान एशेज श्रृंखला में सीमित भूमिका से यहां तक कि घरेलू टीम भी हैरान है. इंग्लैंड के लिये 150 मैचों में 526 विकेट लेने वाले ब्रॉड को एडीलेड में दूसरे टेस्ट के लिये टीम में लिया गया था लेकिन वह पहले और तीसरे मैच में नहीं खेले थे.
क्रिकेट.कॉम.एयू के अनुसार स्मिथ ने कहा, ‘‘हम थोड़ा हैरान थे. उसे उन दो मैचों से बाहर रखा गया जिसमें विकेट उसके अनुकूल थे.'' स्मिथ ने कहा, 'उसने एडीलेड में अच्छी गेंदबाजी की. उसके साथ हमेशा मेरी अच्छी प्रतिस्पर्धा रही है. उसने मुझे कई बार आउट किया है. मैंने भी उसके खिलाफ कुछ रन बनाये हैं. यह अच्छा मुकाबला रहा है.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सकलैन मुश्ताक और स्टुअर्ट मैकगिल का शमी से बचना हुआ मुश्किल, आप भी पढ़ लें क्या है मामला
ब्रॉड के बुधवार से यहां शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच में वापसी करने की संभावना है. ऑस्ट्रेलिया ने श्रृंखला में 3-0 की बढ़त बना रखी है और इंग्लैंड अब क्लीन स्वीप से बचने की कोशिश करेगा.
स्मिथ ने कहा, ‘‘उनके पास शानदार गेंदबाज हैं. वह (ब्रॉड) और जिम्मी (एंडरसन) विश्वस्तरीय खिलाड़ी है और लंबे समय से अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं. हो सकता है इस सप्ताह वे दोनों खेलें. मैं पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकता.''
जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेले विराट कोहली, क्रोनोलॉजी से क्या समझें?
.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं