- शमी, मुश्ताक और स्टुअर्ट का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब
- मुश्ताक और स्टुअर्ट ने टेस्ट क्रिकेट में चटकाए हैं क्रमशः 208-208 विकेट
- शमी के नाम फिलहाल 204 विकेट
भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) के 31 वर्षीय अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने हाल ही में टेस्ट प्रारूप में 200 विकेट चटकाने का खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वह मौजूदा समय में भारतीय टीम के लिए टेस्ट प्रारूप में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले 11वें गेंदबाज हैं. शमी का अगला भारतीय शिकार अब ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) हैं. जडेजा ने भारतीय टीम के लिए 232 विकेट चटकाए हैं. वहीं शमी टीम इंडिया के लिए खबर लिखे जानें तक 204 विकेट चटका चूके हैं.
इससे पहले शमी अगर आज पांच विकेट और चटकाने में कामयाब होते हैं तो वह टेस्ट प्रारूप में सर्वाधिक विकेट चटकाने के मामले में विश्व क्रिकेट के दो धुरंधरों को पीछे छोड़ देंगे. जी हां आपने सही सुना है. शमी जिन दो धुरंधरों को पीछे छोड़ने के काफी करीब हैं उसमें पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक (Saqlain Mushtaq) और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट मैकगिल (Stuart MacGill) का नाम शामिल है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हुसैन की अबूझ गेंद पर आउट होते ही हताश हो गए कॉनवे, नहीं देखी होगी कभी ऐसी निराशा, देखें Video
बता दें मुश्ताक ने पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में 1995 से 2004 के बीच 49 मैच खेलते हुए 86 पारियों में 29.8 की एवरेज से 208 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 12 बार चार और 13 बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है.
वहीं बात करें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टुअर्ट मैकगिल के बारे में तो उन्होंने अपनी टीम के लिए रेड बॉल क्रिकेट में 44 मैच खेलते हुए 85 पारियों में 29.0 की एवरेज से 208 विकेट चटकाए हैं. मैकगिल के नाम टेस्ट प्रारूप में नौ बार चार और 12 बार पांच विकेट लेने का कारनामा है.
जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेले विराट कोहली, क्रोनोलॉजी से क्या समझें
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं