विज्ञापन

बाप जैसा बेटा! आर्यवीर सहवाग ने 131 गेंद पर ठोका शतक, चौकों-छक्कों से मचाया तहलका

भारत अंडर-19 टीम के सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप के करो या मरो मुकाबले में यूएई के खिलाफ शानदार शतक जड़कर सुर्खियां बटोर रहे हैं.

बाप जैसा बेटा! आर्यवीर सहवाग ने 131 गेंद पर ठोका शतक, चौकों-छक्कों से मचाया तहलका
आर्यवीर सहवाग ने जमाया शतक

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए यूएई के खिलाफ यादगार शतक जड़ दिया. भारत के लिए करो या मरो की स्थिति वाले इस मुकाबले में आर्यवीर ने जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. आर्यवीर अपने पिता की तरह भारत अंडर-19 टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हैं. यूएई के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी में बेहतरीन टाइमिंग, शानदार फुटवर्क और लंबी पारी खेलने का धैर्य देखने को मिला. उनकी बल्लेबाजी को देखकर फैंस को वीरेंद्र सहवाग की याद आ गई होगी.

आर्यवीर सहवाग ने 131 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. खबर लिखे जाने तक वह 134 गेंदों पर 107 रन बनाकर नाबाद थे. अपनी इस शानदार शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के लगाए.

यूएई के खिलाफ यह आर्यवीर का दूसरा अर्धशतक भी रहा, जिसे उन्होंने शानदार तरीके से शतक में बदला. अंडर-19 स्तर पर उनका लगातार अच्छा प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए अच्छा माना जाएगा.

ओमान के मस्कट स्थित अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड में, भारत का सामना संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से हो रहा है. इससे पहले भारत के खिलाफ यएई अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था

भारत U19 (प्लेइंग XI): लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (डब्ल्यू), मनल चौहान, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, मोहित उलवा, इशान सूद

संयुक्त अरब अमीरात U19 (प्लेइंग XI): मुहम्मद साद (विकेटकीपर), अयान मिस्बाह (कप्तान), अहमद खुदादाद, यायिन राय, मोहम्मद नफीस, हदायतुल्ला खान, बिलाल खान, नसीम खान, नूरुल्लाह अयोबी, ज़ैनुल्लाह रहमानी, उदीश सूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaryavir Virender Sehwag, Virender Sehwag, India U19, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com