विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2023

धोनी को देखकर अपने इमोशन्स पर काबू नहीं पा सके अरिजीत सिंह, माही के पैर छू लिए..

MS Dhoni Arijit Singh: IPL ओपनिंग सेरेमनी में सिंगर अरिजीत सिंह  ने अपने गानों से फैन्स का दिल जीता ही बल्कि कुछ ऐसा भी किया जिसकी तस्वीर देखकर फैन्स गदगद हो गए हैं.

धोनी को देखकर अपने इमोशन्स पर काबू नहीं पा सके अरिजीत सिंह, माही के पैर छू लिए..
MS Dhoni Arijit Singh IPL

MS Dhoni Arijit Singh: IPL ओपनिंग सेरेमनी में सिंगर अरिजीत सिंह  ने अपने गानों से फैन्स का दिल जीता ही बल्कि कुछ ऐसा भी किया जिसकी तस्वीर देखकर फैन्स गदगद हो गए हैं. दरअसल, ओपनिंग सेरेमनी के दौरान जब धोनी स्टेज पर अरिजीत सिंह के करीब पहुंचे तो सिंगर अपने इमोशन्स पर काबू नहीं रख पाया और धोनी के पैर छू लिए. धोनी के प्रति अरिजीत सिंह  का यह प्यार देखकर फैन्स गदगद हैं और सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को खूब पसंद भी कर रहे हैं .बता दें कि अरिजीत सिंह ने IPL ओपनिंग सेरेमनी में अपने गानों से समां बांध दिया था, लेकिन जब धोनी का आगमन  IPL ओपनिंग सेरेमनी में हुआ तो फिर फैन्स की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई थी. 

शुभमन गिल के अर्धशतक से गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ करते हुए शुक्रवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच विकेट से हराया. सुपरकिंग्स के 179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम ने गिल (36 गेंद में 63 रन) के अर्धशतक से चार गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 182 रन बनाकर जीत दर्ज की जो इस टीम के खिलाफ तीन मैचों में उसकी तीसरी जीत है. 

मैच में गुजरात टाइटंस के राशिद खान ने कमाल किया और 2 विकेट लिए, इसके अलावा उन्होंने 3 गेंद पर 10 रन बनाए जिसने मैच का पासा ही पलट कर रख दिया था. 

--- ये भी पढ़ें ---

* CSK vs GT: चेन्नई लगभग जीत चुका था, इस खिलाड़ी ने तपाक से छीन लिया सुपर किंग्स से पहला मुकाबला
* शानदार छ्क्का जड़कर धोनी ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, विराट कोहली पहले ही कर चुके हैं ये कारनामा

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, Indian Premier League 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com