विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2020

IPl 2020 सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के परफॉर्मेंस को लेकर किया अनुष्का शर्मा को ट्रोल

महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)  मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) पर भद्दी टिप्पणी करके विवाद में फंस गये

Also Read in
IPl 2020 सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के परफॉर्मेंस को लेकर किया अनुष्का शर्मा को ट्रोल
IPl 2020 सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के परफॉर्मेंस को लेकर किया अनुष्का शर्मा को ट्रोल, तो मिला ऐसा करारा जवाब
  • पंजाब के खिलाफ मैच में आऱसीबी का खराब परफॉर्मेंस
  • विराट कोहली का फ्लॉप शो जारी
  • गावस्कर ने कोहली की आलोचना करते हुए वाइफ अनुष्का को किया ट्रोल

महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)  मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) पर भद्दी टिप्पणी करके विवाद में फंस गये. किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के खिलाफ यहां गुरूवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) कप्तान कोहली का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. मैच के दौरान दो कैच छोड़ने के बाद कोहली बल्लेबाजी में भी विफल रहे और महज पांच रन ही बना सके. कमेंटरी बॉक्स में बैठे गावस्कर ने कोहली की अभिनेत्री पत्नी अनुष्का को लेकर टिप्पणी कर दी. यह टिप्पणी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर कप्तान के प्रशंसकों को अच्छी नहीं लगी और इनमें से कुछेक ने तो बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) से गावस्कर को कमेंटरी पैनल से हटाने का भी अनुरोध कर दिया. पिछले कुछ वर्षों में कुछ मौकों पर बालीवुड अभिनेत्री अनुष्का को 31 साल के कोहली के मैदान पर खराब प्रदर्शन के लिये जिम्मेदार ठहराया गया.

4r4ibmec

गावस्कर के कमेंट के बाद अभिनेत्री अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी और गावस्कर के कमेंट को अनुचित करार दिया है. अनुष्का ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट लंबा पोस्ट शेयर कर गावस्कर को ऐसे बयान को अनुष्का और भद्दा बताया है. अनुष्का ने लिखा है कि गावस्कर आपने ऐसा कमेंट किस संदर्भ में किया है, मैं आपके तरफ से इसका उत्तर जानना चाहूंगी. मुझे पूरा विश्वास है कि आपने इतने सालों तक कमेंट्री के दौरान क्रिकेटर के निजी लाइफ पर बात नहीं की होगी.आपको नहीं लगता कि दूसरे क्रिकेटर की तरह आपको मेरे लिए भी ऐसी ही रिस्पेक्ट रखनी चाहिए.

बता दें कि कोहली ने पंजाब के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 1 रन बनाए और 2 कैच भी छोड़े. केएल राहुल के शानदार शतक के दम पर पंजाब ने बैंगलोर को 97 रनों से हराया. लेकिन कमेंट्री को दौरान गावस्कर ने कोहली के पऱफॉर्मेंस को लेकर अनुष्का शर्मा को लेकर कमेंट किया जिसकी खूब आलोचना हो रही है.

VIDEO: ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस का निधन. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Sunil Gavaskar, Indian Premier League 2020, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com