इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 59वां मुकाबला अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) शायद ही कभी अपने जीवन में याद रखना चाहेंगे. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अहम मुकाबले में टीम को उनसे काफी उम्मीदें थी. मगर वह उन उम्मीदों पर बिल्कुल फ्लॉप रहे. टीम के लिए उन्होंने कुल 2.4 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 23.62 की इकॉनमी से 63 रन लूटा डाले. मैच के दौरान उन्होंने अपने दो ओवरों में लगातार चार-चार छक्के खाए. जिसके साथ ही उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वह आईपीएल में एक मैच के दौरान दो बार लगातार चार छक्के खाने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं.
यहीं नहीं पिछले मैच में उन्होंने कुल आठ छक्के खाए. जिसके साथ ही वह आईपीएल के एक मैच में आठ छक्के खाने वाले संयुक्त रूप से पहले गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले साल 2023 में यश दयाल को भी एक मैच में आठ छक्के पड़े थे. अहमदाबाद में उन्होंने केकेआर के खिलाफ चार ओवरों में 69 रन लूटा डाले थे.
सीएसके की तरफ से एक मैच में सर्वाधिक रन खर्च करने वाले दूसरे गेंदबाज बने कंबोज
अंशुल कंबोज आईपीएल में सीएसके की तरफ से एक मैच में सर्वाधिक रन खर्च करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले इस स्थान पर अफ्रीकी गेंदबाज लुंगी एनगिडी थे. जिन्होंने फ्रेंचाइजी की तरफ से शिरकत करते हुए 2021 में 62 रन खर्च कर डाले थे. मगर पिछले मुकाबले में 63 रन लुटाते हुए कंबोज ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है.
खलील अहमद ने लुटाए हैं सबसे ज्यादा रन
सीएसके की तरफ से आईपीएल के एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड खलील अहमद के नाम दर्ज है. जिन्होंने आईपीएल 2025 में आरसीबी के खिलाफ बेंगलुरु में 65 रन खर्च कर डाले थे. तब से अबतक सीएसके की तरफ से एक मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने का अनचाहा रिकॉर्ड उन्हीं के नाम दर्ज है.
सीएसके की तरफ से एक मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज
0/65 रन - (3 ओवर) - खलील अहमद - बनाम आरसीबी - बेंगलुरु - 2025
0/63 रन (2.4 ओवर) - अंशुल कंबोज - बनाम एलएसजी - लखनऊ - 2026
0/62 रन (4 ओवर) - लुंगी एनगिडी - बनाम एमआई - दिल्ली - 2021
2/61 रन (4 ओवर) - शार्दुल ठाकुर - बनाम आरसीबी - बेंगलुरु - 2024
0/60 रन (4 ओवर) - सिमरजीत सिंह - बनाम जीटी - अहमदाबाद - 2024
यह भी पढ़ें- VIDEO: 24 मिनट का 'कत्ले-ए-आम', इन्हीं मिनटों ने लिख दी चेन्नई की हार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं