Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के फाइनल (Asia Cup Final) में शानदार गेंदबाजी की और 6 विकेट लेने में सफल रहे. सिराज (Anand Mahindra on Mohammed Siraj) की गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम श्रीलंकाई टीम को 50 रन पर आउट करने में सफल रही थी. सिराज को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट का दिल जीता ही बल्कि उद्योगपति आनंद महिंद्रा को भी अपना दिवाना बना दिया. सिराज के परफॉर्मेंस को देखकर महिंद्रा जी ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट भी किया. आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया मंच X पर सिराज को लेकर लिखा, "मुझे नहीं लगता कि मैंने पहले कभी अपने विरोधियों के लिए अपने दिल को रोते हुए महसूस किया हो...ऐसा लगता है जैसे हमने उन पर एक अलौकिक शक्ति का प्रयोग किया है, सिराज आप एक मार्वल एवेंजर हैं..." आनंद महिंद्रा के इस रिएक्शन पर फैन्स के भी खूब सारे रिएक्शन आ रहे हैं.
Been there, done that… https://t.co/jBUsxlooZf
— anand mahindra (@anandmahindra) September 17, 2023
I don't think I have EVER before felt my heart weep for our opponents….It's as if we have unleashed a supernatural force upon them… @mdsirajofficial you are a Marvel Avenger… https://t.co/DqlWbnXbxq
— anand mahindra (@anandmahindra) September 17, 2023
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वहीं, एक शख्स ने आनंद महिंद्रा से खास अपील भी कर डाली, एक शख्स ने सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा से अपील की और लिखा कि "सिराज को आप एक एसयूवी दें." जिसपर खुद उद्योगपति ने रिएक्ट किया और जो जवाब दिया उसने फैन्स का दिल जीत लिया. उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने रिएक्ट करते हुए लिखा, "वह किया जा चुका है...". बता दें कि महिंद्रा जी साल 2021 में मोहम्मद सिराज को 'थार' गिफ्ट में दी थी.
यह भी पढ़ें:
W 0 W W 4 W: मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में 4 विकेट लेकर मचाया तहलका, वनडे में रचा इतिहास
""इस वजह से मैंने ट्रेनर के मैसेज के बाद सिराज को स्पैल से हटा दिया, कप्तान रोहित ने किया खुलासा
सिराज ने रचा इतिहास
एशिया कप के फाइनल में सिराज ने शानदार 6 विकेट लिए और साथ ही एक ही ओवर में सिराज 4 विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज भी बने. सिराज ने जिस अंदाज में गेंदबाजी की उसने विश्व क्रिकेट को हैरत में डाल लिया. बता दें कि भारत के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद सिराज जब गेंदबाजी करने आए तो श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे, सिराज ने 6 विकेट लिए तो वहीं हार्दिक ने 3 विकेट लेने में सफलता पाई. इसके अलावा एक विकेट बुमराह के खाते में आए. भारतीय टीम ने 6.1 ओवर में 51 रन बनाकर आसानी के साथ मैच जीत लिया. भारतीय टीम रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीतने में सफल रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं