Ambati Rayudu, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो चुका है. कुछ टीमें अपना पहला मुकाबला भी खेल चुकी हैं. हालांकि, भारतीय टीम ने अबतक कोई मैच नहीं खेला है. टीम इंडिया का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड क्रिकेट टीम के साथ है. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने बड़ा बयान दिया है.
38 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में बातचीत के दौरान बताया है कि ब्लू टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कौन सी टीम सबसे बड़ा खतरा है. रायडू के मुताबिक यह टीम ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड या पाकिस्तान नहीं बल्कि मेजबान टीम वेस्टइंडीज है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल, एंकर ने सवाल करते हुए पूछा, 'भारत के दृष्टिकोण से कौन सी एक टीम है जो खतरे की घंटी बजा सकती है.' इसपर रायडू ने अपना जवाब देते हुए कहा, 'टी20 वर्ल्ड कप में देखा जाए तो वेस्टइंडीज की टीम है. क्योंकि उनके पास होम कंडीशन का फायदा है. इसके अलावा उनकी टीम में बड़े हिटर बल्लेबाज भी हैं.'
रायडू ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'वह कंडीशन को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं. उनके स्पिनर भी माहौल से अच्छी तरह वाकिफ हैं. उन्हें अपनी गेंदों पर कंट्रोल है. पिछली बार सीपीएल के लिए जब हम गए थे तो उनकी गेंदबाजी देखी थी. इसलिए मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज टूर्नामेंट की डार्क हॉर्स है. वह बेहतर प्रदर्शन दिखा सकते हैं.'
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीमरोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.
रिजर्वः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान.
यह भी पढ़ें- VIDEO: जिसका खतरा था वहीं हुआ, राहुल द्रविड़ की भविष्यवाणी हुई सच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं