विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2017

धोनी की आलोचना पर अजित अगरकर हुए ट्रोल, फैन ने कहा, 'ऐसा लगा मानो विधायक, पीएम के काम पर कमेंट कर रहा है'

महेंद्र सिंह धोनी के टी20 टीम में स्‍थान को लेकर कमेंट करके टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अजित अगरकर आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं.

Also Read in
धोनी की आलोचना पर अजित अगरकर हुए ट्रोल,  फैन ने कहा, 'ऐसा लगा मानो विधायक, पीएम के काम पर कमेंट कर रहा है'
अजित आगरकर का कमेंट धोनी के प्रशंसकों का पसंद नहीं आया है (फाइल फोटो)
  • अजित ने कहा था, टी20 में धोनी से अलग सोचने की जरूरत है
  • आलोचक बोले, आप लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश न करें
  • लक्ष्‍मण और चोपड़ा भी जता चुके है इसी तरह की राय
नई दिल्‍ली: महेंद्र सिंह धोनी के टी20 टीम में स्‍थान को लेकर कमेंट करके टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अजित अगरकर आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं. राजकोट में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की हार के बाद अजित ने कहा था कि भारत को क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट (टी20) में धोनी से अलग कुछ सोचने की जरूरत है. उन्‍होंने यह भी कहा था कि टीम इंडिया को शायद ही टी20 क्रिकेट में एमएस धोनी की कमी महसूस होगी. अगरकर का यह बयान धोनी के प्रशंसकों को नागवार गुजरा है. इसे लेकर ट्विटर पर मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज को ट्रोल किया जाने लगा.अगरकर की इस टिप्‍पणी पर शुभम क्‍वात्रा ने ट्वीट किया, 'अजित अगरकर, आपको धोनी का सम्‍मान करना चाहिए. धोनी को लेकर आपका कमेंट उसी तरह का है कि एक स्‍थानीय विधायक, प्रधानमंत्री के काम को लेकर कमेंट कर रहा है.'  एक अन्‍य यूजर ने लिखा जब आपके पास काम करने के लिए कुछ नहीं होता तो आप मीडिया की सुर्खियों में आने का प्रयास करते हैं. एक अन्‍य ट्वीट में लिखा गया, अगरकर, आप धोनी को ट्रोल करके लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश न करें. जितना आप 20 की उम्र में खेलते थे, उससे कहीं अच्‍छा धोनी 36 वर्ष की उम्र में खेलते हैं.




अगरकर के अलावा टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्‍मण और आकाश चोपड़ा भी धोनी को लेकर कुछ इसी तरह की राय जता चुके हैं. वीवीएस लक्ष्‍मण ने कहा था, 'टी20 मैचों में धोनी चार नंबर पर आते हैं. उन्‍हें गेंद पर नजर जमाने में ज्‍यादा वक्‍त लगता है और उसके बाद वे अपनी जिम्‍मेदारी निभाते हैं. राजकोट के मैच में जब विराट कोहली का स्‍ट्राइक रेट 160 के करीब था तब धोनी का स्‍ट्राइक रेट 80 के आसपास था. भारतीय टीम जब बड़े स्‍कोर का पीछा कर रही थी तब यह पर्याप्‍त नहीं था.' उन्‍होंने कहा था कि मुझे लगता है कि समय आ गया है कि धोनी टी20 फॉर्मेट में किसी युवा खिलाड़ी के लिए स्‍थान खाली करें. हां, वनडे क्रिकेट में वे (धोनी)टीम इंडिया के महत्‍वपूर्ण सदस्‍य हैं.

वीडियो: गावस्‍कर ने इस अंदाज में की विराट कोहली की प्रशंसा
पूर्व ओपनर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा था कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से धोनी की जगह किसी अन्‍य खिलाड़ी को चुना जाना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद भारत को दक्षिण अफ्रीका के चुनौतीपूर्ण दौरे पर जाना है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajit Agarkar, MS Dhoni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com