विज्ञापन

टी-20 के बाद क्या टेस्ट टीम में भी वैभव सूर्यवंशी का होगा चयन? चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने दिया जवाब

चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने वैभव सूर्यवंशी के टी-20 टीम में चुने जाने पर अपनी राय दी है और माना है कि उनके परफॉर्मेंस ने हमें उन्हें टीम में लाने के लिए मजबूर कर दिया था.

टी-20 के बाद क्या टेस्ट टीम में भी वैभव सूर्यवंशी का होगा चयन?  चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने दिया जवाब
Vaibhav Suryavanshi included in India's T20i squad for Ireland and England series: अगरकर का बड़ा बयान

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के चुने जाने पर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने एक बड़ा बयान दिया है और माना है कि वैभव को टीम में चुनना बेहद ही आसान फैसला था. अगरकर  ने सीधे तौर पर कहा कि उन्होंने जिस तरह का परफॉर्मेंस किया था, उसके दम पर उसे टीम में शामिल करना ही था. उसने अपने खेल से हमें मजबूर कर दिया था. 

अगरकर ने प्रेस से बात करते हुए कहा, "वैभव के प्रदर्शन ने हमें उन्हें चुनने के लिए लगभग मजबूर ही कर दिया. मुझे पता है कि वह युवा हैं, लेकिन लगातार दो आईपीएल सीजन और अंडर-19 लेवल पर उन्होंने जो किया है, वह खुद ही बहुत कुछ कहता है". 

चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने आगे कहा, "आगे और भी मुश्किल चुनौतियां होंगी,लेकिन उन्होंने शानदार क्षमता दिखाया है. हम सभी को भी उतनी ही उम्मीद है जितनी बाकी लोगों को है. उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर ही अपनी जगह बनाई है." 

Latest and Breaking News on NDTV

क्या टेस्ट टीम में भी मिलेगा मौका ?

दरअसल, अगरकर ने वैभव को लेकर बात करने के दौरान ये भी कहा कि आगे उन्हें अभी काफी चुनौतियों के सामना करना पड़ेगा. अगरकर ने माना है कि वैभव को घरेलू स्तर पर ज्यादा से ज्यादा रेड बॉल क्रिकेट खेलना होगा, वहां मिलने वाले अनुभव के बाद ही उन्हें टेस्ट टीम में लाने के बाद सोचा जा सकता है, अभी उसे काफी क्रिकेट खेलनी है और लगातार मेहनत करनी होगी. 

कब होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू

बता दे कि भारतीय टीम 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज में वैभव को टी-20 टीम में डेब्यू करने का मौका मिलेगा. वैभव ने 2026 आईपीएल सीजन में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया है. 

आयरलैंड और इंग्लैंड T20I के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी। एशियाई खेलों के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण सी, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com