विज्ञापन

'सीरीज-दर-सीरीज फैसला नहीं हो सकता', रोहित शर्मा पर पूर्व भारतीय दिग्गज का माथा ठनका, अगरकर को दी दो टूक सलाह

Ajinkya Rahane react on Rohit Sharma Future: रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर हो रही बातों पर पूर्व भारतीय दिग्गज रहाणे ने अपनी राय दी है और चयनकर्ता को सीधा संवाद करने की सलाह दी है.

'सीरीज-दर-सीरीज फैसला नहीं हो सकता', रोहित शर्मा पर पूर्व भारतीय दिग्गज का माथा ठनका, अगरकर को दी दो टूक सलाह
Ajinkya Rahane on BCCI about ODI World Cup Squad

Ajinkya Rahane on Rohit Sharma:  वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर बहस तेज हो गई है, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती मैच में फ्लॉप होने के बाद हिट मैन के संन्यास की बातें सामने आने लगी थी लेकिन लॉर्ड्स वनडे में रोहित ने शतक लगाकर आलोचकों को करार जवाब दे दिया था. लेकिन इसके बाद भी रोहित के फ्यूचर प्लान को लेकर बीसीसीआई की आलोचना हो रही है. भारत के सीनियर खिलाड़ियों के साथ बीसीसीआई की ओर से सीधा संवाद न करने से पूर्व दिग्गज भी हैरान हैं और अपना माथा पकड़ लिया है. ऐसे में अब हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अजींक्य रहाणे ने BCCI को दो टूक सलाह दी है. रहाणे का सीधा मानना है कि रोहित से सीधा संवाद होना चाहिए. उन्हें यह बता देना चाहिए कि आप वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं खेलेंगे. लुका छिपी का खेल बंद होना चाहिए.  

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए रहाणे ने इस बारे में अपनी राय दी और कहा, "मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को यह बताना जरूरी है कि वह 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे, अगर आप इतने सालों में उनका योगदान देखें, तो यह कमाल का रहा है. इसलिए आपको वर्ल्ड कप में ऐसे खिलाड़ी के अनुभव की जरूरत है. यह चर्चा होनी ही नहीं चाहिए. अगर आप एक बार कहते हैं, 'रोहित शर्मा, तुम खेलोगे,' तो बस..आप सीरीज दर सीरीज नहीं जा सकते क्योंकि वह बहुत बड़े खिलाड़ी हैं."

2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित बेहद अहम खिलाड़ी

रहाणे ने दोहराया कि टीम को 2027 वर्ल्ड कप में रोहित के अनुभव की जरूरत है, रहाणे ने कहा, "अगर आप किसी बड़े खिलाड़ी के साथ ऐसा बर्ताव करते हैं, क्योंकि जैसा मैंने कहा, यह रिदम के बारे में है..क्रिकेट रिदम के बारे में है." 

दिग्गज रहाणे ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "आपने कितने भी मैच खेले हों, चाहे आप टीम में युवा हों या अनुभवी खिलाड़ी, यह रिदम के बारे में है. अगर आपका दिमाग फ्री है, तो आप उस माइंडसेट के साथ खेल सकते हैं.  जहां तक रोहित की क्वालिटी की बात है, तो उसके बारे में बात करने की भी जरूरत नहीं है.  टीम में ऐसे अनुभव की जरूरत है, इसलिए टीम मैनेजमेंट और कप्तान के बीच यह बहस भी नहीं होनी चाहिए. अगर उनको खेलना है 2027 वर्ल्ड कप, तो उनको खेलना है."

ये भी पढ़ें- ODI में 5000 मैच पूरे, भारत नंबर-2, पाकिस्तान श्रीलंका से आगे, वनडे में सबसे ज्यादा जीत वाली टॉप-10 टीमें

ये भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट टीम या अस्पताल का वार्ड? एक के बाद एक चोटिल सितारे, टीम इंडिया में मचा हाहाकार, देखें पूरी लिस्ट

ये भी पढ़ें- 47 साल पहले सुनील गावस्कर ने खेली थी ऐसी महान पारी कि कांप उठा था इंग्लैंड, आज भी रोंगटे खड़े कर देती है कहानी
ये भी पढ़ें- राशिद खान नंबर 3, मुथैया मुरलीधरन से आगे वकार यूनिस, ODI में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल करने वाले टॉप 20 गेंदबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajinkya Madhukar Rahane, Rohit Gurunath Sharma, Ajit Agarkar, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com