विज्ञापन

पहले वैभव और अब जायसवाल को नहीं मिली सख्त सजा तो संजय मांजरेकर ने ICC को दी चेतावनी, 'ऐसे बच निकलने देंगे तो..

Sanjay Manjrekar's Strong Warning to ICC: कोलंबो में दूसरे टेस्ट के पहले दिन मैदान पर हुई तीखी बहस के बाद भारत के ओपनर यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो की कड़ी आलोचना हुई.

पहले वैभव और अब जायसवाल को नहीं मिली सख्त सजा तो संजय मांजरेकर ने ICC को दी चेतावनी, 'ऐसे बच निकलने देंगे तो..
IND vs SL,Manjrekar Sends Strong Message to ICC Over Jaiswal Incident

Sanjay Manjrekar Urges ICC to Act: भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो पर कोलंबो में दूसरे टेस्ट के पहले दिन मैदान पर हुई झड़प के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, दोनों खिलाड़ियों के खाते में एक-एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है. जायसवाल और फर्नांडो को कड़ी सजा नहीं मिली, जिसको लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर आईसीसी की आलोचना की है और कहा है कि युवा खिलाड़ियों को इतनी आसानी से छोड़ दिया जाएगा तो ये खिलाड़ी आगे जाकर ऐसी गलतियां लगातार करते रहेंगे. 

मांजरेकर अपने पोस्ट में लिखा, "हाल ही में इंडिया A के लिए वैभव और अब जायसवाल... अगर आप उन्हें ऐसे बर्ताव के लिए बच निकलने देंगे, तो आप उन्हें ऐसा बर्ताव दोहराने के लिए तैयार कर रहे हैं. यह खेल के लिए और सबसे जरूरी बात, उनके अपने भविष्य के लिए भी अच्छा नहीं है." मांजरेकर के इस पोस्ट पर फैन्स के खूब सारे रिएक्शन भी आ रहे हैं. 

बता दें कि हाल ही में जून 2026 में श्रीलंका ए के खिलाफ मैच के दौरान हुई तीखी बहस और धक्का-मुक्की के मामले में श्रीलंकाई खिलाड़ी विषेन हलामबागे पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया था. 15 साल के खिलाड़ी के व्यवहार की भी खूब आलोचना हुई थी.  

जायसवाल और फर्नांडो के लेकर आईसीसी ने क्या कहा

कोलंबो टेस्ट में भारत की पहली पारी के 17वें ओवर में फर्नांडो ने जायसवाल को आउट किया जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई. जायसवाल फर्नांडो की ओर बढ़े और दोनों ने एक-दूसरे से कुछ कहा. इसके बाद फर्नांडो ने अपना सिर जायसवाल की ओर बढ़ाया. जवाब में जायसवाल भी आगे झुके जिससे दोनों के सिर आपस में टकरा गए. दोनों खिलाड़ियों को आईसीसी की आचार संहिता के नियम 2.12 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया.

यह नियम किसी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति (अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान दर्शक सहित) के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से संबंधित है. आईसीसी ने कहा, ‘‘फर्नांडो और जायसवाल के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक-एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है जिनका पिछले 24 महीने में कोई पूर्व अपराध नहीं था.

ये भी पढ़ें- कोहली-रोहित नहीं, इन 2 खिलाड़ियों के साथ गौतम गंभीर कर रहे हैं नाइंसाफी? पूर्व भारतीय दिग्गज ने उठाए बड़े

ये भी पढ़ें- 2 दिन..750 गेंद में सिमटा टेस्ट, ICC की चुप्पी पर फूटा सुनील गावस्कर का गुस्सा, बोले- ऑस्ट्रेलिया के मामले में दोहरा मापदंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Manjrekar, Vaibhav Sooryavanshi, Vaibhav Suryavanshi, Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal, India Vs Sri Lanka 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com