विज्ञापन

पाकिस्तान के हॉस्पिटल में 15 नवजात बच्चों की जलकर मौत, इस्लामाबाद के PIMS में AC फटने के बाद लगी आग

Pakistan: इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगी है. घटना के समय नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे, जिनमें से सिर्फ एक को बचाया जा सका.

पाकिस्तान के हॉस्पिटल में 15 नवजात बच्चों की जलकर मौत, इस्लामाबाद के PIMS में AC फटने के बाद लगी आग
Pakistan: इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगी
  • इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगने से कम से कम पंद्रह नवजात शिशुओं की मृत्यु हुई है
  • घटना के समय गायनेकोलॉजी की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें से केवल एक को बचाया जा सका है
  • आग लगने का कारण एयर-कंडीशनर के कंप्रेसर का फटना बताया गया है जिससे आग फैल गई थी- रिपोर्ट

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक बड़ा हादसा हो गया है. इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगने से कम से कम 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई. पाकिस्तानी अखबार जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार PIMS अधिकारियों के मुताबिक, घटना के समय नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे, जिनमें से सिर्फ एक को बचाया जा सका. वहीं बचाव कार्य से जुड़े सूत्रों ने बताया कि राजधानी में स्थित इस हॉस्पिटल की नर्सरी में एयर-कंडीशनर यानी AC का कंप्रेसर फटने से आग लगी थी.

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के वीडियो में फायरफाइटर्स को अस्पताल की पहली मंजिल पर बनी नर्सरी में खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर जाते हुए देखा गया.

जियो न्यूज की इस रिपोर्ट के अनुसार बचाव कर्मियों ने बताया कि हॉस्पिटल में लगी आग बुझा दी गई है और टीमें घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन चला रही हैं. वहीं डॉन की रिपोर्ट के अनुसार PIMS की प्रवक्ता डॉ. अनीजा जलील ने बताया कि सुबह 7 बजे हॉस्पिटल के इस वॉर्ड में आग लगनी शुरू हुई थी.

इस घटना की जांच के लिए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में एक जांच समिति बनाई गई है. PIMS वही हॉस्पिटल है जहां पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को कोर्ट के आदेश पर स्वास्थ्य जांच के बाद मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया था.

यह भी पढ़ें: PAK के परमाणु ठिकाने 'किराना हिल्स' पर भारत ने सच में किया था हमला? ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Islamabad, Pakistan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com