विज्ञापन

रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये का तोहफा, आज मिलेगी लक्ष्मी योजना की पहली किश्त

Delhi Lakshmi Yojana 1st Installment: लक्ष्मी योजना में अब तक दिल्ली की 6 लाख से ज्यादा महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है. योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय मदद दी जाएगी.

रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये का तोहफा, आज मिलेगी लक्ष्मी योजना की पहली किश्त
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किश्त आज होगी जारी.
  • दिल्ली सरकार आज महिलाओं को लक्ष्मी योजना की पहली किश्त जारी करेगी
  • दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में क कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें 2500 रुपये की किश्त दी जाएगी
  • रक्षाबंधन से पहले रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली की महिलाओं को लक्ष्मी योजना की पहली किश्त जारी करेगी
नई दिल्ली:

Delhi Lakshmi Yojana 1st Installment: रक्षाबंधन से पहले दिल्ली सरकार महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है. रेखा गुप्ता सरकार ने कुछ दिनों पहले लक्ष्मी योजना की शुरुआत की थी, जिसके लिए फॉर्म भरे गए थे. आज उस योजना की पहली किश्त जारी होने जा रही है. इसके तहत महिलाओं को 2500 रुपये उनके खाते में भेजे जाएंगे. रक्षाबंधन से पहले ये महिलाओं के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है.

लक्ष्मी योजना की पहली किश्त आज जारी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी करेंगी. इस योजना के तहत वह 2500 रुपये की पहली किस्त जारी करेंगी. दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सुबह 11 बजे दिल्ली सरकार एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. इस कार्यक्रम में करीब 2500 महिलाओं को लक्ष्मी योजना की पहली किश्त दी जाएगी. 

दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2,500 रुपये

लक्ष्मी योजना में अब तक दिल्ली की 6 लाख से ज्यादा महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है. योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय मदद दी जाएगी. किश्त का भुगतान दो तरीके से किया जाएगा. लाभार्थियों के पास पहला विकल्प यह है कि उनके बैंक खाते में 1,500 रुपये आरडी या एफडी के तौर जमा होंगे, जो कि 31 जुलाई 2029 तक लॉक-इन रहेंगे. वहीं 1,000 रुपये सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) वॉलेट में दिए जाएंगे. वहीं दूसरे विकल्प के तहत लाभार्थी पूरे 2,500 रुपये सीधे अपने आरडी/एफडी खाते में ले सकते हैं. 

लक्ष्मी योजना के लाभ के लिए ये हैं शर्तें

बता दें कि दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना का लाभ 21 से 60 साल के बीच की महिलाओं को मिलेगा. इसके लिए परिवार की सालाना इनकम 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. दूसरी शर्त यह है कि महिला या उसका परिवार कम से कम 10 साल से दिल्ली का निवासी होना चाहिए. इसको प्रमाणित करने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, इनकम सर्टिफिकेट, दिल्ली वोटर कार्ड  और आधार-लिंक्ड बैंक खाता जरूरी होगा. 

ये भी पढे़ं-Delhi Lakshmi Yojana: रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिल सकती है पहली किस्त, ₹2,500 पाने के लिए ऐसे करें अप्लाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Laxmi Yojana Delhi, Delhi Laxmi Yojana, Delhi Laxmi Yojana First Installment Date, Delhi Laxmi Yojana Rs 2500 Payment Mode, Delhi Laxmi Yojana Talkatora Stadium Event
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com