आईपीएल 2022 में (IPL 2022) गुजरात की कप्तानी कर टीम को खिताब दिलाने वाले हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने एक बड़ा खुलासा किया है. हार्दिक ने धोनी (MS Dhoni) को लेकर बात की है और कहा है कि कैसे माही ने उन्हें 3 मैच खेलने के बाद ही कह दिया था कि मैं वर्ल्ड कप खेलूंगा. हार्दिक ने एसजीटीवी के पॉडकास्ट में धोनी को लेकर बात की और कहा कि, जब मैं टीम में आया तो उन लोगों को देखा जिसे देखकर मैं बड़ा हुआ था. सुरेश रैना, नेहरा, कोहली, धोनी ऐसे खिलाड़ी को अपने साथ देखकर मैं हैरान था. मैंने अपने पहले ओवर में 21 रन दिए और मुझे लगा कि यह मेरा आखिरी ओवर होगा, लेकिन धोनी ने मेरे ऊपर विश्वास दिखाया और मुझे फिर से गेंदबाजी दी, आमतौर पर ऐसा नहीं होता है. मुझे लगता है कि मैं पहला ऐसा क्रिकेटर हूं जिसने 21 रन पहले ही ओवर में दिए होंगे. लेकिन मेरी किस्मत अच्छी रही कि माही भाई ने मेरे ऊपर विश्वास दिखाया और मुझे गेंदबाजी दी.
टीम इंडिया की प्रैक्टिस शुरू, कोच राहुल द्रविड़ उमरान मलिक को टिप्स देते दिखे, Video
हार्दिक ने आगे कहा, "मेरे अंतरराष्ट्रीय करियर के तीसरे गेम के ठीक बाद, माही भाई ने मुझसे कहा कि आप विश्व कप टीम होंगे, मेरे लिए तीसरे गेम के बाद ये जान लेना कि मैं वर्ल्ड कप खेलूंगा मेरे लिए बड़ी बात थी. मैंने उन तीन मैचों में बल्लेबाजी नहीं की थी.लेकिन माही भाई ने मुझे विश्वास दिलाया कि मैंने टीम के लिए अच्छा किया है, ऐसा लगा कि वह मेरे लिए सपने की ही तरह है.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
धोनी का फैन हुआ अफ्रीकी ऑलराउंडर, माही की यह खूबी चाहता है अपने अंदर
बता दें कि धोनी जब टीम के कप्तान थे तो कोहली, रोहित शर्मा, बुमराह, जडेजा और अश्विन ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. इन सभी खिलाड़ियों का करियर धोनी के कारण आगे बढ़ा था. आज कोहली-रोहित दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं. बुमराह वर्ल्ड क्लास गेंदबाज बन चुके हैं तो वहीं अश्विन टेस्ट के बेस्ट गेंदबाज माने जाते हैं. अब हार्दिक ने आईपीएल खिताब अपनी टीम को जीताकर दिखा दिया कि उनके अंदर कितना टैलैंट भरा पड़ा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं