- धोनी सा ठहराव और आत्मविश्वास चाहते हैं प्रिटोरियस
- अफ्रीकी टीम के साथ आए हैं भारतीय दौरे पर प्रिटोरियस
- बल्ले और गेंद से प्रदर्शन करने में माहिर प्रिटोरियस
भारत के खिलाफ आगामी T20 श्रृंखला की तैयारी में जुटे दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला ड्वेन प्रिटोरियस (Dwaine Pretorius) ने सोमवार को कहा कि वह महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जैसा ठहराव और आत्मविश्वास अपने भीतर लाना चाहते हैं. प्रिटोरियस ने इस साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये पदार्पण किया. उन्होंने छह मैचों में 44 रन बनाये और छह विकेट लिये. भले ही उन्हें ज्यादा मैच खेलने के मौके नहीं मिले लेकिन उन्होंने कहा कि धोनी के साथ खेलकर उन्होंने काफी कुछ सीखा.
उन्होंने कहा,‘‘अपना पहला आईपीएल खेलना अच्छा अनुभव था. यह काफी समय से मेरा सपना था और सीएसके जैसी कामयाब टीम के साथ खेलने के मौके का मैने पूरा मजा लिया. एक खिलाड़ी के तौर पर काफी जिम्मेदारियां मिलती हैं.'' उन्होंने कहा,‘‘धोनी की कप्तानी में खेलने में और उनके साथ बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आया. भारत में वह बहुत बड़ा ब्रांड है और भारतीय क्रिकेट के लिये उसने कितना कुछ किया है. यह सब देखना अच्छा अनुभव रहा.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पाक टीम ने कराया फोटो शूट, कैमरे के सामने चमकी ग्रीन आर्मी, देखें Video
प्रिटोरियस ने कहा,‘‘सबसे बड़ी बात जो मैने उनसे सीखी है, वह मैदान पर शांतचित्त बने रहना है. वह कैसे खुद पर से दबाव हटाकर गेंदबाज पर डाल देते हैं. उन्होंने मुझे यह महसूस कराया कि डैथ ओवरों में असल में गेंदबाज दबाव में रहते हैं. धोनी बहुत ज्यादा रोमांचित नहीं होते और हमेशा आशावादी रहते हैं.'' उन्होंने कहा,‘‘वह मानते हैं कि वह कुछ भी कर सकते हैं. उनके जैसा ठहराव और आत्मविश्वास मैं भी अपने खेल में देखना चाहता हूं.''
भारत के खिलाफ श्रृंखला के बारे में उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के लिये T20 विश्व कप टीम में जगह बनाने का यह सुनहरा मौका होगा. इसके साथ ही भारतीय टीम के कमजोर और मजबूत पक्षों को जानने का भी मौका मिलेगा.'' आईसीसी T20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच होगा.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं