Rahmanullah Gurbaz viral video: वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान (World cup 2023 Afghanistan) ने 4 मैच जीतकर इतिहास रच दिया. अफगानिस्तानी टीम ने ऐसा परफॉर्मेंस किया जिसने फैन्स ही नहीं बल्कि पूर्व दिग्गजों को भी हैरान कर दिया. कई दिग्गजों ने माना कि इस वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान से भी बेस्ट टीम थी. वहीं, जहां एक टीम के तौर पर अफगानिस्तान ने लोगों का दिल जीता तो वहीं उनके खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज ने भी दिल जीत लिया है. दरअसल, अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ( Rahmanullah Gurbaz) दिवाली (Happy Diwali) के अवसर पर रात के अंधेरों में सड़क पर बैठे जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए नजर आए हैं जिसका वीडियो केकेआर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. गुरबाज सड़क किनारे सोए हुए लोगों को कुछ देते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
अफगानिस्तान से आया एक फरिश्ता 🥹
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) November 12, 2023
RJ Love Shah spotted @RGurbaz_21 near his home in Ahmedabad, quietly spreading some love ahead of Diwali, hours before the Afghanistan team returned home after their heartwarming World Cup journey ended on Friday night.
🎥: RJ Love Shah |… pic.twitter.com/TOeUBKwXwh
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
वर्ल्ड कप में पहली बार अफगानिस्तान की टीम ने 4 मैच जीतने में सफलता हासिल की है. इस बार अफगानिस्तान ने पाकिस्तान, श्रीलंका, नीदरलैंड्स और इंग्लैंड को हराने में सफलता पाई थी. अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने जिस अंदाज में इस बार के वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस किया है वह काबिलेतारीफ रही है.
यह भी पढ़ें: IND vs NED: रोहित शर्मा इस बड़े मुकाम से सिर्फ 12 रन दूर, ऐसा करने वाले होंगे तीसरे भारतीय, सहवाग और सचिन ही हैं आगे
अफगानिस्तान की टीम इस बार के वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में पहुंचने के बेहद करीब थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया के मैक्सवेल ने एक करिश्माई पारी खेली जिसने मैच को बदल कर रख दिया. मैक्सवेल ने दोहरा शतक लगाकर अफगानिस्तान के सपनों पर पारी फेर दिया. भले ही अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने में असफल रही लेकिन टीम के ओवरऑल परफॉर्मेंस ने उन्हें दूसरी बड़ी टीमों से आगे कर दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं