विज्ञापन

मैदान में इशान का तूफान, इंस्टाग्राम पर उनकी गर्लफ्रेंड का ग्लैमरस जलवा! देखें आउटफिट्स की झलक और कैरी करने के टिप्स

Ishan Kishan girlfriend: इशान किशन की कथित गर्लफ्रेंड का नाम अदिति हुंडिया बताया जाता है. वे मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और एक सफल मॉडल के रूप में जानी जाती हैं. फैशन ब्रांड्स के साथ काम करने के अलावा वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं.

मैदान में इशान का तूफान, इंस्टाग्राम पर उनकी गर्लफ्रेंड का ग्लैमरस जलवा! देखें आउटफिट्स की झलक और कैरी करने के टिप्स
इशान किशन की कथित गर्लफ्रेंड का नाम अदिति हुंडिया बताया जाता है.

भारत-पाकिस्तान जैसे हाई वोल्टेज मैच में जब टीम इंडिया को तेज शुरुआत की जरूरत थी, तब इशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन की तूफानी पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया. स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बरसात हो रही थी और सोशल मीडिया पर उनकी बल्लेबाज़ी ट्रेंड कर रही थी. लेकिन, मैच के दौरान फैंस की दिलचस्पी एक और सवाल पर आकर टिक गई इशान किशन की गर्लफ्रेंड कौन हैं, और वे इंस्टाग्राम पर किस स्टाइल में नजर आती हैं?

इशान किशन की कथित गर्लफ्रेंड का नाम अदिति हुंडिया बताया जाता है. वे मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और एक सफल मॉडल के रूप में जानी जाती हैं. फैशन ब्रांड्स के साथ काम करने के अलावा वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. उनकी नेट वर्थ को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स में अलग आंकड़े बताए जाते हैं, लेकिन मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट के चलते उनकी कमाई अच्छी मानी जाती है. अब बात करते हैं उनके इंस्टाग्राम स्टाइल की क्योंकि आज के दौर में फैशन की असली रनवे अक्सर इंस्टाग्राम ही होता है.

1: एलिगेंट एथनिक लुक

अदिति कई बार ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आती हैं, हल्के पेस्टल रंग का लहंगा या साड़ी, साथ में मिनिमल ज्वेलरी.

उन्होंने क्या पहना?

  • सॉफ्ट पिंक या क्रीम टोन का लहंगा
  • हल्का मेकअप और खुले बाल
  • छोटे झुमके और पतली चूड़ियां

आप कैसे कैरी करें?

  • किसी भी फेस्टिवल या फैमिली फंक्शन में पेस्टल कलर चुनें.
  • हैवी ज्वेलरी की जगह मिनिमल एक्सेसरीज रखें.
  • मेकअप नैचुरल रखें, न्यूड लिपस्टिक और हल्का हाईलाइटर काफी है.

2: ग्लैमरस रेड कार्पेट स्टाइल

कई अक्सर इवेंट्स में वे गाउन या फॉर्मल ड्रेस में नजर आती हैं. फैंस उनके इस लुक को खूब पसंद करते हैं.

उन्होंने क्या पहना?

  • फिटेड ब्लैक या रेड गाउन
  • हाई हील्स
  • स्लीक हेयरस्टाइल

आप कैसे अपनाएं?

  • पार्टी के लिए सॉलिड कलर की वन-पीस ड्रेस चुनें.
  • ज्यादा प्रिंट से बचें, क्लासिक रंग चुनें.
  • बालों को स्ट्रेट या लो बन में रखें.

3: कैजुअल चिक लुक

इंस्टाग्राम पर उनका कैजुअल स्टाइल भी काफी पॉपुलर है. 

उन्होंने क्या पहना?

  • डेनिम जींस और क्रॉप टॉप
  • स्नीकर्स या फ्लैट्स
  • सनग्लासेस

आप कैसे फॉलो करें?

  • हाई-वेस्ट जींस के साथ सिंपल टॉप पहनें.
  • कम्फर्ट को प्राथमिकता दें.
  • ओवरसाइज जैकेट या श्रग से लुक और स्टाइलिश बनाएं.

4: बीच या ट्रैवल वाइब

ट्रैवल फोटोज में वे फ्लोई ड्रेसेस या समर आउटफिट में दिखती हैं.

उन्होंने क्या पहना?

  • फ्लोरल समर ड्रेस
  • स्ट्रॉ हैट
  • हल्की सैंडल

आप कैसे करें कैरी?

  • वेकेशन के लिए ब्राइट या फ्लोरल प्रिंट चुनें.
  • मेकअप हल्का रखें और सनग्लासेस जरूर जोड़ें.
  • एक्सेसरीज कम रखें, ताकि लुक फ्रेश लगे.

फैशन और क्रिकेट का कनेक्शन

आज जब इशान किशन ने मैदान पर कमाल दिखाया, उसी तरह उनकी पर्सनल लाइफ और स्टाइल भी लोगों का ध्यान खींच रही है. क्रिकेटर्स और उनके पार्टनर्स अक्सर फैशन आइकन बन जाते हैं. सोशल मीडिया के दौर में यह ट्रेंड और तेज हो गया है.

अदिति हुंडिया का स्टाइल सिंपल, एलिगेंट और ट्रेंडी है, जिसे कोई भी थोड़ी समझदारी से अपना सकता है. जरूरी नहीं कि महंगे ब्रांड ही पहने जाएं; सही कलर, फिट और आत्मविश्वास ही असली स्टाइल है.

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ishan Kishan, Aditi Hundia Fashion, Ishan Kishan Girlfriend Style, Instagram Outfit Ideas, Ishan Kishan Girlfriend, Aditi Hundia Glam, Cricket Style Tips, Celebrity Couple Fashion, IPL Style Inspiration, Sporty Chic Outfits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com